back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कान्स में कंट्री ऑफ ब्लाइंड का पोस्टर लॉन्च करना मेरा सपना- राहत काजमी

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिना खान की फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड का पोस्टर लॉन्च हुआ। फिल्म के निर्देशक राहत काजमी ने अपने उत्साह और फिल्म से जुड़े अनुभव को साझा किया। कान्स फिल्म फेस्टिवल में पोस्टर लॉन्च होने के बारे में बात करते हुए राहत काजमी कहते हैं कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लॉन्च करना हर फिल्म निर्माता का सपना होता है। यह फिल्म बचपन से मेरे दिमाग में थी। मैं फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड बनाने के बारे में सोचता था। फिल्म का विषय काफी कठिन है और इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में मुझे थोड़ा समय लगा। उन्होंने आगे कहा कि प्री-प्रोडक्शन में बहुत समय लगा, फिर किरदार भी कुछ ऐसा था, जिस पर हमने गहराई से काम किया। हम जून में फिल्म के वल्र्ड प्रीमियर के लिए यूके जाएंगे। यह ओपनिंग नाइट फिल्म है और वहीं से फिल्म फेस्टिवल का सफर शुरू होगा। वहीं से फिल्म हर जगह घूमेगी। फिल्म में हिना खान, शोएब निकस शाह और अनुष्का सेन लीड रोल में है। वहीं इनामुलहक विलेन की भूमिका निभाते हैं। फिल्म में यूके बेस्ड एक्टर जितेंद्र राय और मीर सरवर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का प्रीमियर जल्द ही बमिर्ंघम में ब्रिटिश फिल्म अकादमी समर्थित फिल्म समारोह में होने वाला है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵