back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मां को याद कर इमोशनल हुईं Jacqueline Fernandez, बोलीं-बहुत टूट गई हूं…

फ्रांस में चल रहें कान 2025 फेस्टिवल में डेब्यू करने गई जैकलीन फर्नांडीज अपनी मां किम को याद कर हुई इमोशनल।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में फ्रांन्स में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में पहली बार डेब्यू की जैकलीन इस समय चर्चा में छाई हुई है। ऐसा ना सिर्फ उनके लुक को लेकर बल्कि उनके हालिया प्रतिक्र‍िया को लेकर है। जिसमें उन्होनें हॉलीवुड में अपने डेब्यू और अपने परिवार, खास तौर पर अपने माता-पिता से मिली इमोशनल ताकत के बारे में बात की है।

हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी मां को खोने के बाद फ्रांन्स में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में हिस्सा लिया। जिसमें उन्होनें अपनी पर्सनल लाइफ में चल रहे स्ट्रगल को लेकर खुलकर बात की । जैकलीन ने बताया वह अपनी मां को खोने के बाद बुरी तरह टूट गई थीं। लेकिन उन्हें अपने माता-पिता से जो हिम्मत मिली वह हमेशा मेरे काम आई है। जैकलीन ने उस खास पल को याद करते हुए बताया जब वह अपने बचपन के हीरो जीन-क्लाउड वैन डैम के साथ शूटिंग कर रही थीं और इसी दौरान उनके माता-पिता उनसे मिलने इटली आए थे। उस दौरान मेरे पिता इस बात पर अड़े थे कि हमें जीन क्लाउड को देखना है, तो हमें उन्हें लेजर डिस्क पर देखना होगा। मैं इटली में जीन क्लाउड वैन डैम के साथ एक सेट पर थी। उस दौरान मेरे माता पिता को मुझपर बहुत गर्व हो रहा था बोले- हमें गौरवान्वित किया।

जैकलीन अभी भी अपनी मां किम के निधन से सदमे से उबर नही पाई है बता दे कि, 6 अप्रैल को स्ट्रोक के बाद मां किम का निधन हो गया था। जिसे याद करते हुए अभिनेत्री ने हॉलीवुड के रिपोर्टर के भावनात्मक बातचीत में साझा किया। कहा, मेरी मां मेरे जीवन की सबसे बड़ी चीयरलीडर रही है। कैसे उनकी मां ने उन्हें हमेशा प्रयास करते रहने के लिए प्रेरणा दी है। मुझे हमेशा लगता है कि काश मुझे उनके साथ और समय मिला होता। इस बात को एक्सेप्ट करने में मुझे अभी वक्त लगेगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अभी भी इस बात को मान पाई हूं..। 

ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों के कारण जैकलीन को पब्लिक सार्वजनिक रूप से जांच का सामना भी करना पड़ा । सुकेश मामले में सीधे तौर पर बात ना करते हुए अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, एक एक्टर होने के नाते आपसे जुड़ी सारी चीजें पब्लिक में हैं। माता-पिता के लिए हर चीज में आपका साथ देना बहुत मुश्किल होता है। वह हमेशा चाहती थीं कि मैं कोशिश करती रहूं और सपने देखती रहूं।

विवादों से जुड़ा जैकलीन का नाम

बता दें कि,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडिस उस वक्त एकाएक विवादों में घिर गईं, जब उनकी ठग सुकेश के साथ कुछ रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई । जो बीते कई सालों से जेल में बंद है। इसी के चलते जैकलीन के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई जिसमें जैकलीन ने इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई पूरी हो चुकी है अभी दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुरक्षित रखा गया है। ये मामला, जैकलीन को सुकेश से मिले कई महंगे गिफ्ट्स से जुड़ा है। जो 200 करोड़ के घोटाले से जुड़ा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mother’s Day 2025: हर साल मई के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है, मदर्स डे जानें इसका किस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । मां का अहसान चुकाना तो किसी के बस की बात नही लेकिन उनके इस ममता और समपर्ण के प्रति अपना...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵