back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात का पुलिसकर्मी गुरुग्राम में 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

गुरुग्राम, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के नर्मदा जिले के राजपीपला थाने के एक एसएचओ को विजिलेंस ब्यूरो, रोहतक रेंज की एक टीम ने आरोपी के पक्ष में मामले को रफादफा करने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित एक गेस्टहाउस में पकड़ा। विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी सुमित कुमार ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 निवासी संदीप पुरी से शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को बताया कि फरीदाबाद निवासी उसके भतीजे अमरिंदर पुरी पर दिसंबर 2021 में गुजरात पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कहा कि अमरिंदर गुजरात के एक विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री जारी करने में कथित रूप से शामिल था। कुमार ने कहा, गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मी जगदीश चौधरी (31) ने शिकायतकर्ता से उसके भतीजे अमरिंदर पुरी को एक अन्य मामले में नहीं फंसाने और अमरिंदर के खिलाफ कोई पूरक आरोपपत्र पेश नहीं करने के बदले में 3 लाख रुपये की मांग की थी। कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता संदीप पुरी ने 12 अप्रैल को राजपीपला (गुजरात) में चौधरी को पहले ही 1 लाख रुपये रिश्वत के रूप में सौंप दिए थे और रविवार को वह बाकी 2 लाख रुपये लेने के लिए गुरुग्राम आया था, लेकिन एक जाल बिछाया गया और चौधरी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-47 स्थित स्टेट विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵