back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘इमरजेंसी’ को लेकर Kangana Ranaut को झटका! फिल्‍म रिलीज से पहले पड़ोसी देश में बैन

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। 17 जनवरी को फिल्म रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही पड़ोसी देश ने इस पर बैन लगा दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) को लेकर फैंस को लंबे समय से इंतजार था। आखिरीकर यह फिल्म एक दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, यानी 17 जनवरी को यह फिल्म रिलीज होंगी। लेकिन इससे पहले पड़ोसी मुल्‍क ने इस फिल्म पर बैन लगा दिया है। इस फिल्‍म को कंगना ने खुद डारेक्‍ट किया है, और एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई कि पड़ोसी देश में इसे रिलीज होने पर रोग लगा दी गई है। फिल्‍म ‘इमरजेंसी’ की कहानी 1975 में भारत में लगे आपातकाल (Emergency) के आधार पर फिल्‍माया गया है।

हाल ही में एक मीडिया में छपी रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि, कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। बांग्लादेश में जिस वजह से फिल्म की स्क्रीनिंग रोकी गई है, वो वजह है भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहा राजनीतिक टकराव है। 

‘इमरजेंसी’ को क्यों किया गया बैन?

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) में भारतीय इतिहास में पहली बार देश में लगा आपातकाल को दिखाया गया है। इस फिल्म में बांग्‍लादेश के पिता कहे जाने वाले शेख मुजीबुर्रहमान को दिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार का समर्थन दिखाया है। बता दें, मुजीबुर्रहमान को बांग्‍लादेश का पिता माना जाता है, अब खबर है कि, फिल्म में दिखाए गए इन सभी सीन्स के चलते ही इस पर रोक लगाई गई है। फिल्म एक दिन बाद ही यानी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्‍तक देंगी, उससे पहले कंगना रनौत के लिए यह एक बड़ा झटका है।

फिल्म इमरजेंसी को बांग्लादेश में रोक लगाना दर्शाता है कि, इस समय दोनों देशों के बीच संबंध बना हुआ है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है कि, जो किसी फिल्म को बांग्लादेश में रिलीज होने पर बैन लगा है इससे पहले भी कुछ मामल सामने आए थे। मामूली वजहों से भी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को भी रिलीज से रोका गया था। हालांकि, इमरजेंसी पर लगे बैन को लेकर अब तक एक्ट्रेस की तरफ कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

सालों से एक हिट फिल्म की तलाश ?

इस फिल्म में एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के अलावा एक्‍टर अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन भी कंगना रनौत ने ही किया है, एक्ट्रेस का करियर काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कई सालों से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं। लेकिन फिल्म के ट्रेलर को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है कि, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा कि, फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर आया था, जिसे कुछ बदलावों के साथ लाया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

कंगना रनौत पर बरसे स्वरा भास्कर के पति फाहद, बताया गलत पॉलिटिशन, एक्ट्रेस ने लगाई फटकार

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना रनौत की जमकर तारीफ की, वहीं उनके पति...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵