back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूह बाबा के किरदार में ढलने के लिए कार्तिक आर्यन को लगा समय, डायरेक्टर को पसंद नहीं आ रहा था काम

कार्तिक आर्यन के लिए फिल्म 'भूल भुलैया 3' में रूह बाबा का किरदार निभाना काफी चैलेंजिंग था। एक्टर को इस किरदार में ढलने के लिए काफी समय लगा था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। निर्देशक अनीस बज्जी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया अब लोग फिल्म देखने के लिए एक्साइटिड हैं। इस फिल्म में Kartik Aryan ने रूह बाबा का किरदार निभाया है,जो ट्रेलर में लोगों को खूब हंसाता है। वहीं, एक्टर का यह किरदार डायरेक्टर को पसंद नहीं आया था। इस किरदार को निभाने के लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत की थी तब जाकर कैरेक्टर में ढले थे।

इंटरव्यू में एक्टर ने किया खुलासा 

कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने कहा, ‘चंदू चैंपियन के बाद मैं ‘भूल भुलैया 3’ के सेट पर गया। मैं हर काम बेहद आराम से कर रहा था। मेरी आवाज शांत थी। जब अनीस बज्मी ने पहला शॉट लिया, तो वह चौंक गए। मेरा शॉट देखकर उन्होंने तुरंत कहा, ‘कार्तिक, जागो, यह एक अलग दुनिया है’। मुझे ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ के माहौल में वापस आने में कुछ दिन लग गए। मैं ‘चंदू चैंपियन’ में डूबा हुआ था।’ 

भूल भुलैया 2 थी टास्क

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर भी कार्तिक आर्यन ने बताया कि इस फिल्म का बजट काफी कम था। वहीं, सीक्वल के लिए अब हमारे पास एक बड़ा बजट प्लान है। एक्टर ने कहा, ‘पिछली बार, इसे शूट करना एक टास्क था। दर्शकों को यह भी पता नहीं था कि हम सीक्वल क्यों बना रहे हैं, और उन्हें लगा कि यह काम नहीं करेगा। हालांकि, मुझे खुशी है, भूषण सर और अनीस बज्मी ने प्रोजेक्ट पर विश्वास किया और इसे किसी तरह बनाया।’

इस फिल्म से मिलेगा अच्छा रिटर्न

एक्टर ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा है कि यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आने वाली है। ‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हमने जो मेहनत और पैसा लगाया है, उसका हमें अच्छा रिटर्न मिलेगा। मेरा मानना है कि तीसरे भाग में दूसरे की तुलना में अधिक डरावनी है, जिसे हम टीजर और ट्रेलर में दिखाने में असमर्थ हैं, लेकिन आप यह सब फिल्म में देखेंगे तो आप खुद कहेंगे।’

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली में कमाल मचाएगी यह 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। बता दें कि, इस दिन Ajay Devgan की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी रिलीज हो रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्मों में से किसे अच्छा रिस्पांस मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...