back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP प्रवक्ता ने राहुल गांधी को दी सीने में गोली मारने की धमकी, पटना में कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

बिहार में एक बड़ी राजनीतिक हलचल मच गई है। एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को "सीने में गोली मारने" की धमकी दे दी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में एक बड़ी राजनीतिक हलचल मच गई है। एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दे दी। इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया और प्रवक्ता के खिलाफ पटना के शास्त्री नगर थाने में FIR दर्ज कराई है।

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि बीजेपी प्रवक्ता का यह बयान बेहद गंभीर है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने बताया कि 27 सितंबर को केरल के एक न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान यह धमकी दी गई थी। सागर ने कहा कि यदि इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो यह माना जाएगा कि इस तरह की धमकियों को सरकार की “मौन स्वीकृति” प्राप्त है। कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन का कहना है कि यह धमकी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर दी गई है और विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।

“गोडसे के मानस पुत्र लोकतंत्र में नहीं, गनतंत्र में विश्वास करते हैं”

कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जिन लोगों ने राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी को गोलियों से भूना और उनके पिता राजीव गांधी को बम से उड़ाया, उनसे आप और क्या उम्मीद करेंगे? ये गोडसे के मानस पुत्र लोकतंत्र में नहीं बल्कि ‘गनतंत्र’ में विश्वास करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह मानसिकता लोकतंत्र के लिए खतरनाक है क्योंकि यह सोच हर उस आवाज को दबाना चाहती है जो हक और न्याय की बात करती है। बीजेपी प्रवक्ता के इस बयान के बाद से बिहार की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में इस तरह की धमकियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...