back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kiran Rao ने बताया आखिर Aamir Khan से क्यों लिया तलाक, Lapata Ladies के प्रमोशन में खोले कई राज़

किरण राव अपनी आने वाली फिल्म ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस मौके पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने आमिर से तलाक लेने की वजह बताई है।

नई दिल्ली, हि.स.। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और किरण राव रिलेशनशिप की वजह से एक बार फिर खबरों में हैं। आमिर अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ आइरा की शादी में पहुंचे थे। उन्होंने सबके सामने किरण राव को किस भी किया। हालांकि, दोनों की बॉन्डिंग कई एक्स कपल के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

आमिर और किरण ने 2005 में शादी करके एक नई जिंदगी शुरू की। 16 साल की शादी के बाद 2021 में उनका तलाक हो गया। उनके अचानक तलाक के फैसले से फैंस भी हैरान रह गए। आमिर और किरण ने क्यों लिया तलाक? इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं लेकिन सही वजह सामने नहीं आई। अब इस बात का खुलासा खुद किरण राव ने किया है। किरण राव अपनी आने वाली फिल्म ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस मौके पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने आमिर से तलाक लेने की वजह बताई है।

किरण राव ने आगे कहा, “हमारा रिश्ता शादी से कहीं बढ़कर है। हम एक-दूसरे को तब से जानते थे जब हमने साथ काम करना शुरू किया था। फिर हम पार्टनर बन गए और साथ काम करना शुरू कर दिया। हमारे बीच बहुत ही पारिवारिक, ईमानदार रिश्ता था। यह कुछ ऐसा है, जिसे आप मिटा नहीं सकते और आप ऐसा करना भी नहीं चाहते, क्योंकि यही हमारे रिश्ते का आधार है। हमारे बीच कभी भी कोई खराब मतभेद या बड़ी लड़ाई नहीं हुई। हम बस हम अपने रिश्ते को फिर से डिफाइन करना चाहते थे। हम एक परिवार बने रहना चाहते थे, लेकिन शादी नहीं करना चाहते थे। इसलिए हमने सिर्फ अपने नियम बनाए। मुझे नहीं लगता कि रिश्तों को सामाजिक टैग दिया जा सकता है। जो लोग तलाक के बाद अलग हो गए हैं वे एक साथ काम करते हैं, एक ही इमारत में रहते हैं और एक साथ खाना खाते हैं। अगर तलाक के बाद हमारा रिश्ता ख़त्म हो जाता तो मुझे बहुत बुरा लगता।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵