back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्‍ट्र CM फडणवीस ने देखी ‘इमरजेंसी’, बोले- आपातकाल में जो कुछ हुआ गलत था…

कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'इमरजेंसी' आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने कंगना और फ‍िल्‍म दोनों की खूब तारीफ की है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत स्टारर फिल्म इमरजेंसी आज 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इससे पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए थे। इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने कंगना और फ‍िल्‍म दोनों की खूब तारीफ की है। फ‍िल्‍म देखने के बाद उन्‍होंने आपातकाल के द‍िनों को याद कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कोसते हुए कहा कि उस वक्‍त हम बच्‍चे थे, लेकिन जो कुछ भी हुआ गलत था और इसे जनता के बीच ले जाना जरूरी है।

मुझे अपने पिता से मिलने जेल जाना पड़ता था 

देवेंद्र फडणवीस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि आपातकाल हमारे लिए ऐसा समय था, जब नागरिकों के सभी मानवाधिकार खत्म कर दिए गए थे। यह समय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि इस दौरान मेरे पिता करीब दो साल जेल में रहे थे। तब मेरी उम्र सिर्फ पांच साल थी। उस दौरान मुझे अपने पिता से मिलने के लिए जेल जाना पड़ता था। वो यादें आज भी मेरे जहन में हैं। 

यह इंडियन इतिहास का एक जरूरी डॉक्यूमेंटेशन है

स्क्रीनिंग देखने के बाद मीडिया से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि यह इंडियन इतिहास का एक जरूरी डॉक्यूमेंटेशन है। उन दिनों संविधान का पालन नहीं किया गया था। लाखों लोगों और नेताओं को जेलों में बंद रखा था। इमरजेंसी उस दौरान लोगों पर हुए अत्याचारों का अच्छे ढंग से प्रस्‍तुतिकरण है। 

कंगना की तारीफ में सीएम ने कही ये बात 

इसके बाद उन्‍होंने कंगना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के लिए बधाई देते हुए तारीफ की। उन्होंने कहा कि कंगना खुद इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। वह हर किरदार के साथ न्याय करती हैं और एक शानदार एक्‍ट्रेस हैं। मैं इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी की इमरजेंसी की तारीफ की। गौरतलब है कि इस फिल्म में अनुपम खेर ने जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी, महिला चौधरी ने पुपुल जयकर, मिलिंद सोमन ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और विशाक नायर ने संजय गांधी का किरदार निभाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...