back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने संस्कृत में रखा अपने बच्चों का नाम, अर्थ भी है बिलकुल यूनिक

बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने बच्चों का नाम संस्कृत में रखा है और केवल नाम ही नहीं बल्कि नाम का अर्थ भी काफी अलग और महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बच्चों के नाम रखने में जितना आम लोग परेशान रहते है उतना ही सेलेब्स भी रहते है। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने अपने बच्चों का नाम संस्कृत में रखा हैं। ये नाम सुनने में जितना मॉडर्न और यूनिक है उससे कहीं ज्यादा अद्भुत इनका अर्थ है। तो आइए जानते हैं ऐसे अर्थ पूर्ण संस्कृत नामों की लिस्ट।

वेदविद

हाल में एक्ट्रेस यामी गौतम ने बताया की उन्होंने बेटे को जन्म दिया हैं। और उसका नाम ‘वेदविद’ रखा हैं। वेदविद एक संस्कृत नाम है, जो वेद और विद शब्दों के मेल से बना है। शास्त्रों के अनुसार ‘वेदविद’ उसे कहते हैं जो वेदों का ज्ञाता हो। इसके अलावा, भगवान विष्णु का एक नाम भी है वेदविद।

मालती

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना करियर बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी स्टाइल और फैसन को हमेशा मेनटेंट रखती हैं। और उसको बरकार रखते हुए उन्होंने ने अपने बेटी का नाम काफी खास रखा है। एक्ट्रेस की बेटी का नाम ‘मालती मैरी जोनस’ हैं। ‘मालती’ अर्थ की बात करें इसका मतलब सुगंधित फूल होता है।

राहा

मॉडर्न विचार धरा रखने वाली आलिया भट्ट ने भी अपनी बेटी का नाम संस्कृत के शब्द से रखा हैं। एक्ट्रेस की बेटी का नाम ‘राहा’ हैं। ये जितना सुनने में अच्छा लग रहा है इसका मतलब भी काफी यूनिक है। इस नाम का अर्थ ‘दिव्य पथ’ है और संस्कृत में इसका मतलब कबीला होता है।

वामिका, अकाय

अनुष्का शर्मा इस समय बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वो लगातार चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों का नाम सबसे काफी अलग और प्यारा रखा है। उनकी बेटी का नाम ‘वामिका कोहली’ है। ‘वामिका’ का मतलब देवी दुर्गा स्वरूप माना जाता है। ये नाम संस्कृत से लिया गया नाम है। वहीं, कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस ने बेटे को भी जन्म दिया है। और उसका नाम उन्होंने ‘अकाय कोहली’ रखा है।’अकाय’ का मतलब निराकार होता है। भगवान भोलेनाथ का भी एक नाम निराकार है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord of Speech/वाणी का स्वामी Origin / उत्पत्ति : Hindu Rashi / राशि : वृषभ Lucky Gemstone / शुभ...
spot_img

Latest Stories

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...