back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एडवांस बुकिंग में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ फिल्म ने तोड़ डाले कई रिकाॅर्ड, महेश बाबू की फिल्म को पछाड़ा

'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार रिकाॅर्ड बनाया है। फिल्म की रिलीज से पहले भी खूब चर्चा हो रही थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| जान्हवी कपूर और राजुकुमार राव की जोड़ी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। वहीं ये दोनों की फिल्म पर फैंस की नजर बनी हुई है। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ फिल्म देखने को फैंस अभी से बेताब हैं। इस फिल्म को लेकर हर कोई एक्साइटेड हैं। फिल्म आज रिलीज हो गई।

फैंस को फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी। फिल्म के रिलीज के पहले से गाना काफी चर्चा में बना हुआ था। इस दौरान ओपनिंग के लिए फिल्म को लेकर खास माहौल बना दिया है।

फिल्म ने रिलीज से पहले की थी धुआंधार कमाई

इस हफ्ते जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म की बुकिंग शुरु हो गई थी। वहीं गुरुवार खत्म होने के बाद फिल्म की धुआंधार बुकिंग हुई है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से धुआंधार कमाई की है।

फिल्म देखने के लिए लाखों लोगों ने करवाई बुकिंग

फिल्म को लेकर काफी क्रेज हो रहा है। इस फिल्म को लेकर दिल्ली-मुंबई के कई थिएटर्स में फिल्म के सारे शोज हाउसफुल हो गए। वहीं जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में शो हाउसफुल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2 लाख से अधिक एडवांस टिकट बुक हो चुके हैं।

बड़ी हिट साबित होगी फिल्म

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को बड़ी हिट फिल्म माना जा रहा है। क्योंकि रिलीज के पहले ही फिल्म ने लोगों के दिलों पर राज कर लिया है। इससे पहले महेश बाहू की फिल्म गुंटूर कारम में काफी बुकिंग बुकिंग हुई। दूसरे नंबर पर ऋतिक रोशन की फाइटर फिल्म थी, जिसकी एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 1 लाख 45 हजार पहुंच गया। ‘फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही’ एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे ज्यादा बुकिंग वाली फिल्म बन चुकी है।

जान्हवी कपूर की खूब हुई चर्चा

अभिनय के मामले में जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। उनके किरदार की रिलीज के पहले ही खूब चर्चा हो रही थी। जान्हवी कपूर की एक्टिंग ने पहले से फैंस के दिल में जगह बना ली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जाह्नवी कपूर पर टिप्पणी को लेकर भड़के ओरी, ध्रुव राठी को बताया ‘एंटी नेशनल’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर की पर्सनल अपीयरेंस को लेकर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵