नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। लोगों में काफी क्रिकेट का क्रेज देखने को मिलता है लेकिन बात जब क्रिकेट से जुड़ी फिल्मों की आती है तो ये फिल्में सुस्त पड़ जाती है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी’ और आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के बाद शायद ही कोई ऐसी फिल्म है जिसने अपना दम दिखाया हो। वहीं अब इस बात पर भी क्वेश्चन मार्क लगा हुआ है कि क्या जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही‘ अपना कमाल दिखा पाएगी? हालांकि, इस समय जान्हवी कपूर और राजकुमार राव फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं इंटरव्यूज दे रहे हैं। अब देखना यह है कि उनकी यह मेहनत दर्शकों को थिएटर तक खींचकर लाती है या नहीं।
प्रमोशन में मेहनत कर रहे हैं जान्हवी और राजकुमार
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही क्रिकेट के टॉपिक से जुड़ी हुई है हालांकि इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में बनाई गई है जो इसी टॉपिक पर आधारित थी और यह फिल्में फ्लॉप भी रही है। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म एमएस धोनी फिल्म की तरह रफ्तार पकड़ती है या नहीं इस बात का पता 31 मई 2024 को थिएटर में चलेगा। कपूर और राजकुमार राव ने प्रमोशन के दौरान लोगों को थिएटर तक लाने पर काफी जोर दिया है फैंस से भी काफी बातचीत की।
क्रिकेट पर आधारित फिल्में खास नहीं चली
क्रिकेट को लेकर हर एक इंसान में एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है लेकिन वही क्रिकेट से जुड़ी फिल्में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पा रही है। फिल्म ‘एमएस धोनी’ और ‘लगान’ के अलावा श्रेयस तलपड़े की फिल्म कुछ हद तक दर्शकों को पसंद आई, लेकिन इसके बाद कोई फिल्म हिट नहीं रही। बॉलीवुड में क्रिकेट पर आधारित फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई है। साल 2016 में आई फिल्म ‘ढिशुम’ और ‘अजहर’ फ्लॉप रही है।
फिल्म के पास है प्लस पॉइंट
बॉलीवुड में क्रिकेट से जुड़ी बहुत सी ऐसी फिल्में है जो फ्लॉप रही है ऐसे में जानवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म को लेकर सवाल बना हुआ है की यह थिएटर में कैसा प्रदर्शन करेगी। हालांकि सभी फिल्म की अपनी अलग-अलग तरह की जर्नी होती है वही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा फिल्म के गाने भी लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। अगला प्लस पॉइंट यह भी है कि राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ अभी तक थिएटर में है। इस तरह से जानवी और राजकुमार राव की इस फिल्म को लेकर कहा जा सकता है की जिस तरह से यह दर्शकों को इंप्रेस कर रही है थिएटर में भी सक्सेस पा सकती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





