नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीता है। गर्व की बात है। पूरी दुनिया उन्हें बधाई दे रही है। पर बधाई के क्रम में एक शख्स की बधाई ऐसी थी कि कई लोगों को उससे आपत्ति हो गई। ये बधाई थी गजेंद्र चौहान की और इस बधाई के साथ एक बैक स्टोरी भी जुड़ी है। अब गजेंद्र चौहान की बधाई पर विजय वर्मा ने रिएक्ट किया है।
पायल के अवॉर्ड जीतने पर गजेंद्र चौहान ने उन्हें बधाई दी थी। ये भी कहा था कि अनुशासन और टैलेंट में अंतर होता है। इसके बाद उन्होंने ये स्टेटमेंट तक दे दिया कि उन्हें गर्व है कि वो उस समय FTII के डायरेक्टर थे जब पायल वहां से पढ़ीं। इसी स्टेटमेंट के स्क्रीनशॉट के साथ विजय वर्मा ने एक मीम शेयर किया जिसमें लिखा था, ‘करवा ली बेइज्जती।’ इसके साथ ही विजय वर्मा ने लिखा, “सर, ये चुप रहने का टाइम था।”
पायल ने किया था विरोध प्रदर्शन
साल 2015 में गजेंद्र चौहान एफटीआईआई में अध्यक्ष बने। इस दौरान पायल कपाड़िया ने अन्य छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। पायल ने कक्षा में जाना तक बंद कर दिया था, इसके बाद उनकी स्कॉलरशिप को भी रोक दी गई थी। वहीं, अब एफटीआईआई ने अपना रंग बदला है और कान फिल्म फेस्टिवल में पायल की फिल्म को सफलता मिलने के बाद एफटीआईआई उन्हे समर्थन दे रही है। गजेंद्र चौहान ने अपने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा है कि, यह विरोध प्रदर्शन मेरे खिलाफ नहीं था बल्कि प्रशासन और निदेशक के खिलाफ था।
कान में मिला पायल को पुरस्कार
बता दें कि, ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में पायल कपाड़िया को फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए सम्मानित किया गया। इवेंट में ऐसा पहली बार हुआ था जब 30 साल में किसी भारतीय महिला ने महोत्सव की मुख्य प्रतियोगिता में भाग लिया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





