back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नागिन फेम एक्टर अनुराग व्यास अपने नए शो आशिकाना को लेकर हुए खुश

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन सीरियल नागिन से फेमस हुए एक्टर अनुराग व्यास अपने नए शो आशिकाना को लेकर काफी खुश हैं। एक्टर कहते हैं, मैं आशिकाना में एक नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। मुझे श्याम के रूप में देखा जाएगा, जिसके पास दोहरे व्यक्तित्व हैं। वह सामने एक सज्जन होने का दिखावा करता है लेकिन उसके पीछे सभी बुरी योजनाएं हैं। मैं विकलांग, पीड़ित होने का अभिनय करता हूं। यह एक बहुत ही रोचक और चुनौतीपूर्ण चरित्र है। अनुराग, जिन्हें आखिरी बार टीवी शो, रक्षाबंधन रसल अपने भाई की ढाल में देखा गया था। उनका का कहना है कि वह गुल खान से मिलने के लिए उत्साहित हैं, जो इस शो आशिकाना का निर्देशन और निर्माण कर रहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं गुल खान मैम के साथ काम करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैंने हमेशा उनके शो को प्यार और प्रशंसा की है। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं उनके शो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहा हूं। एक अभिनेता के रूप में मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। एक्टर अनुराग जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत आप के आ जाने से से की थी और बाद में उन्हें भाखरवड़ी, दिल ये जि़द्दी है में देखा गया था। –आईएएनएस पीटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵