back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Elvish Yadav ने कुबूल ली सांप का जहर सप्लाई करने की बात? गिरफ्तारी पर Munawar Faruqui ने ये बात कही

सांपों की तस्करी के मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। एल्विश को 14 दिन की जुडीशियल कस्टडी में भेजा गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सांपों की तस्करी मामले में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई लोग उनके सपोर्ट में सामने आए हैं, वहीं कई सेलेब्स भी इस मामले पर टिप्पणी कर रहे हैं।

सांपों की तस्करी का था मामला

आपको बता दें कि नवंबर में एल्विश यादव के नोएडा स्थित फार्म हाउस में एक रेव पार्टी हुई थी। इस पार्टी में पुलिस ने दबिश दी थी, इस दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में सांपों का जहर मिला था। वहीं, कई दुर्लभ सांप भी पुलिस को यहां से मिले थे, इन सांपों के वेनम ग्लैंड्स यानी जहर की थैलियां निकाल ली गई थीं। पुलिस के मुताबिक, एल्विश अपनी पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के बाद एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज की गई और अब जाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि एल्विश इस मामले की शुरुआत से ही खुद को निर्दोष बताते आए हैं। हालांकि, आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में एल्विश ने कुबूल किया है कि वो पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करते थे।

एल्विश की गिरफ्तारी पर मुनावर का रिएक्शन

एल्विश गिरफ्तारी के बाद हर तरफ हंगामा मचा हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर कई इन्फ्लुएंसर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन जब ये सवाल मुनव्वर फारूकी से पूछा गया तब वो इस सवाल से बचते नजर आए। मुनव्वर से मीडिया ने एल्विश की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया, इस पर मुनव्वर ने कहा, “मुझे कुछ भी आइडिया नहीं है इस बारे में, और अपना फोन भी दिखाया और बोले मेरा फोन तो बंद था। मेरे फोन की बैटरी पूरी डेड हो चुकी है।”

मुनव्वर के साथ दोस्ती पर नाराज थे एलविश के फैंस

हाल में ही एल्विश चैरिटी मैच में शामिल हुए थे। जहां अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर, कुणाल खेमू, मुनव्वर फारूकी और अन्य सेलिब्रिटी नजर आए थे। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एलविश को मुनव्वर के साथ सेल्फी भी लेते हुए देखा गया था। और इस वीडियो से एलविश के फैंस काफी नाराज हो गए थे। हालांकि बाद में एल्विस ने अपने फन से माफी मांगी थी और एक वीडियो जारी किया था जिसमें वह कहते हैं कि मुनव्वर की दोस्ती से ज्यादा उनके फैंस मायने रखते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई वाली वायरल पोस्ट का सच आया सामने, जानिए क्या है मामला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...