back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीना गुप्ता ने अपनी बायोपिक की स्थिति पर डाला प्रकाश

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अपनी आगामी कॉमेडी ड्रामा वेबसीरीज पंचायत की रिलीज का इंतजार कर रहीं नीना गुप्ता अपनी आत्मकथा सच कहूं तो को एक फीचर फिल्म में बदलने के लिए निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि यह शुरूआती चरणों में है क्योंकि हाल ही में निर्माताओं के साथ उनकी पहली मुलाकात हुई थी। नीना ने मीडिया से कहा कि उन्होंने इस पर ज्यादा विचार नहीं किया है कि ऑन-स्क्रीन उनकी भूमिका किसे निभानी चाहिए और यह निर्माताओं का विशेषाधिकार है। पिछले साल करीना कपूर खान ने नीना गुप्ता के मेमॉयर को लॉन्च किया था, जिसे पूरा होने में लगभग 20 साल लगे क्योंकि बधाई हो अभिनेता शुरू में इसके बारे में निश्चित नहीं थी। वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज सर विव रिचर्डस को डेट करने से लेकर, अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अपने दम पर पालने से लेकर सिल्वर स्क्रीन पर बधाई दो के साथ रोमांचक वापसी करने तक, दिग्गज अभिनेत्री की चुनौतियों से भरी यात्रा रही है। इसे उन्होंने अपनी शर्तों पर लिया और जीवन को अपनी शर्तों पर जिया। अपनी आत्मकथा में, अभिनेत्री ने अपने जीवन के कई जाने-अनजाने पहलुओं को छुआ है जिसमें रिचडर्स के साथ उनके बहुप्रचारित संबंध और मसाबा के जन्म को ले कर मीडिया उन्माद शामिल है। –आईएएनएस पीजेएस/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵