back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हार्दिक पांड्या के डेटिंग रुमर्स के बाद नेटीजंस हुए शर्मिंदा, नताशा से मांगी माफी, बोले – सॉरी हमने गलत समझा

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या का तलाक और डेटिंग रूमर्स लाइमलाइट में बना हुआ है। अब हार्दिक पांड्या की डेटिंग की खबरों के बाद यूजर्स नताशा से माफी मांग रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या तलाक की खबरों को लेकर जुलाई के महीने से सुर्खियों में बने हुए हैं। नताशा अपने बेटे को लेकर अपने होमटाउन सर्बिया चली गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने तलाक का ऐलान किया। जैसे ही नताशा ने तलाक की खबरों का पोस्ट के जरिए ऐलान किया सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। यहां तक की नताशा पर यह आरोपी लगने लगा कि उन्होंने हार्दिक पांड्या की जिंदगी खराब कर दी। तलाक के बाद नताशा को सोशल मीडिया पर यूजर्स की नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा। अब चीजों में कुछ बदलाव नजर आ रहा है सोशल मीडिया यूजर्स नताशा से माफी मांग रहे हैं।

एक्ट्रेस ने जुलाई में किया था तलाक का ऐलान 

नताशा और हार्दिक पांड्या ने 18 जुलाई को तलाक का ऐलान किया था। इस बात को पूरे एक महीने हो चुके हैं। अब हार्दिक पांड्या की जिंदगी एक बार फिर से गुलजार हो चुकी है, क्रिकेटर की जिंदगी में एक नई हसीना की एंट्री हो गई है। अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक अपने नए प्यार की तरफ बढ़ गए हैं। हार्दिक पांड्या सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं।

यूजर्स नताशा से मांग रहे हैं माफी 

तलाक की खबरों के बाद नताशा को यूजर्स ने खूब ट्रोल किया था। अब यूजर्स नताशा की पोस्ट पर कमेंट करके माफी मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘सॉरी नताशा, हमने पूरी कहानी जाने बिना ही तुम्हें गलत ठहरा दिया। तुम अच्छा डिजर्व करती हो।’ दूसरे यूज़र ने लिखा है, ‘क्योंकि, हार्दिक पांड्या फेमस क्रिकेटर हैं और अमीर है, इसका ये मतलब नहीं कि नताशा गुनहगार हैं।’ तीसरे यूज़र ने लिखा है, ‘किसी भी औरत को रिलेशनशिप में दर्द नहीं मिलना चाहिए। हार्दिक अच्छे प्लेयर हो सकते हैं, लेकिन वह इससे अच्छे पति साबित नहीं होते।’

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन की डेटिंग 

जब से हार्दिक पांड्या और जैस्मिन की डेटिंग की अफवाहें सामने आई है तब से सोशल मीडिया पर यूजर्स नताशा से माफी मांग रहे हैं। हार्दिक पांड्या और जैस्मिन की डेटिंग की खबरें तब से शुरू हुई जब से दोनों ने एक ही लोकेशन से सोशल मीडिया पर फोटोस शेयर की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵