back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने की पीएम मोदी से मुलाकात, सिंगर के गाने पर पीएम ने मिलाया ताल

पंजाबी सिंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें "प्रतिभा और मेहरत का रंग" बताते हुए उनकी तारीफ की।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्‍टर दिलजीत दोसांझ ने नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौराने दोनों के बीच खास बातचीत हुए। जिसकी तसवीरें और वीडियो सिंगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा की। शेयर किए वीडियो में पीएम कहते है कि, जब एक गांव का एक लड़का अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बलबूते देश और दुनिया में नाम रोशन कर रहा, यह तो भारत के लिए एक गर्व की बात है, चलिए आपको बताते हैं दोनों के बीच क्या बातें हुई।

[EMBED]
View this post on Instagram

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

दिलजीत दोसांझ और पीएम मोदी के बीच बातचीत


पंजाबी सिंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी के साथ फोटोज और वीडियो शेयर कर लिखा, बहुत ही यादगार बातचीत! पेश हैं मुख्य अंश. वीडियो में सिंगर दिलजीत को कहते देखा जा सकता है कि, हम किताबों में पढ़ते थे कि मेरा भाररत महान, लेकिन वाकई में जब मैं पूरा भारत घूमा तो मुझे समझ में आया इसे ऐसा क्यों कहते हैं। इस पर पीएम मोदी कहते हैं, “भारत की विशालता ही इसकी ताकत है। हम एक जीवंत समाज हैं।” सिंगर कहते हैं, भारत में सबसे बड़ा जादू है वह है योगा। इस पर पीएम ने कहा, जिसने योगा को अनुभव किया है, वह उसकी ताकत जानते हैं।

सिंगर दिलजीत के संग पीएम मोदी ने मिलाया ताल


सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पीएम के सामने गुरु नानक पर एक गाना गुनगुनाया। इस दौरान पीएम मोदी ने सिंगर की ताल से ताल मिलाते हुए नजर आए और इस ताल के साथ मेज को ढोलक की तरह बजाया। उनका ये अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आया। इसपर कई यूजर्स के खूब सारे रिएक्‍शन आ रहे है। एक मीडिया यूजर ने लिखा, मोदी जी एक ही दिल है कितने बार जीतेगे आप,वहीं एक ने लिखा, ये तो अलग ही क्रासओवर हो गया। फिर एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को साथ देखना एक अलग ही फील दे रहा। कई यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाया।

[EMBED]

दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्में



पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्‍टर दिलजीत दोसांझ अपने म्यूजिक टूर ‘दिल-लुमिनाती’ को लेकर काफी चर्चा में थे। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो साल 2024 में अमर सिंह चमकीला और जट्ट एंड जूलियट 3 में नजर आए थे। दिलजीत की अपकमिंग फिल्मों में ‘बॉर्डर 2’ है, जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा उनके पास नो एंट्री 2, सरदार जी 3 भी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...