नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देशभर के कई राज्यों में 1 जवनरी से मौसम के मिजाज में भी बदलाव हो चुका है। राजधानी दिल्ली में नए साल के पहली ही दिन जबरदस्त ठंड जारी है, वहीं दिल्ली में हल्की धूप निकलने के बाद भी कंपकंपी और ठिठुरने वाली ठंड महसूस हुई। आज सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में शीतलहर जारी है। वहीं हल्का कोहरा का प्रकोप भी देखा गया। नए साल भी कड़ाके की ठंड लेकर आया है। आज राजधानी में सर्द हवाओं के साथ शितलहर का प्रकोप भी जारी रहा, हल्की धूप खिली लेकिन वो भी इस कडा़के की ठंड में बेबस नजर आई। मौसम विभाग ने लगातार चौथे दिन भी दिल्ली में शीतलहर चलने और ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है।
आज का मौसम
आज यानी गुरुवार सुबह की शुरुआत भी सर्द और तेज ठंडी हवाओं से शुरुआत हुई। राजधानी में आज सुबह ही मौसम अधिक ठंडा रहा। मौसम की जानकारी देते हुए IMD की रिपोर्ट से पता चलता है कि, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। पिछले दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज सूर्योदय 7 बजकर 15 मिनट पर हुआ और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा।
राजधानी के सबसे ठंडे इलाके
दिल्ली में साल के पहले ही दिन ही जबर्दस्त ठंडा पड़ी और इन इलाकों में सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड हुआ…
पालम
लोधी रोड
आया नगर
नजफगढ़
नरेला
पूसा
पीतमपुरा
बुधवार को कैसा था मौसम
साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को शीतलहर प्रकोप जारी रहा था। इससे अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। हालांकि, फिर दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन इस कड़ाके की ठंड में वो भी फिकी नजर आई। इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। कल दिनभर दिल्ली और नोएडा में ठंड रही।
नोएडा का मौसम
पहाड़ी इलाकों में जबर्दस्त ठंडी बढ़ी है, इसका असर मैदानी इलाकों में देखा गया है। उत्तर भारत की सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड के साथ तेज हवा का प्रकोप देखा गया है। नोएडा में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा में सूरज 7 बजकर 13 मिनट पर निकला और शाम 5:35 पर ढल सकता है।
शीत लहर और घने कोहरे के बारे में चेतावनी
आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक शीत लहर और घने कोहरे के बारे में चेतावनी दी है। निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि शीतलहर के कारण त्वचा पीली, सख्त और सुन्न हो सकती है। घने कोहरे के कारण मौसम विभाग के उप-विभाग के क्षेत्रों में हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेल मार्गों पर असर पड़ने की संभावना है।




