back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK में संजू सैमसन की कप्तानी का सपना टूटा, पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

CSK के पूर्व खिलाड़ी आर. अश्विन ने कहा कि अगर संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ते हैं, तो उन्हें तुरंत कप्तानी नहीं मिलेगी। टीम की कप्तानी वर्तमान में ऋतुराज गायकवाड़ के पास रहेगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने इस संभावित ट्रांसफर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सैमसन का सीएसके से जुड़ना टीम के लिए अहम मोड़ साबित हो सकता है।

अश्विन ने कहा कि भले ही चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच संजू सैमसन का ट्रांसफर हो जाए, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि सैमसन आईपीएल 2026 में सीएसके की कप्तानी संभालेंगे। उन्होंने इशारा किया कि टीम मैनेजमेंट इस भूमिका के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकता है।

खबरों के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन के बीच स्वैप डील को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। अगर यह सौदा हो जाता है, तो आईपीएल 2026 से पहले यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा ट्रांसफर साबित हो सकता है।

सैमसन ने 67 मैचों में की है RR की कप्तानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए रवींद्र जडेजा और एक अन्य खिलाड़ी को सौदे में शामिल करने पर विचार कर रही है। संजू सैमसन ने 2021 से 2025 तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की, लेकिन अब वह विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका छोड़कर सीएसके से जुड़ने को तैयार हैं।

संजू सैमसन को लेकर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि संजू सैमसन को आईपीएल 2026 में कप्तानी नहीं मिलेगी क्योंकि यह उनका पहला सीजन होगा। उनका कहना था कि किसी खिलाड़ी को पहले साल में कप्तानी देना सही नहीं है। ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान बने रहेंगे, लेकिन भविष्य में सैमसन कप्तानी के लिए एक मजबूत विकल्प होंगे।

रवींद्र जडेजा के जुड़ने से क्‍या फायदा 

रवींद्र जडेजा ने 2012 से 2025 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 186 मैच खेले हैं, एमएस धोनी (248 मैच) के बाद वे टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। अश्विन ने कहा कि अगर जडेजा राजस्थान रॉयल्स में शामिल होते हैं, तो यह टीम के लिए बड़ा फायदा होगा, क्योंकि उन्हें लंबे समय से ऐसा फिनिशर चाहिए जो शिमरन हेटमायर पर दबाव कम कर सके।

अश्विन ने कहा कि जडेजा अपनी बल्लेबाजी के दम पर अभी भी सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक हैं। हालांकि उनकी स्ट्राइक रेट 190 तक नहीं पहुंचती, लेकिन डेथ ओवर्स में तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है, जो उन्हें टीम के लिए महत्वपूर्ण हथियार बनाता है।

अश्विन ने कहा कि जडेजा मिडल ओवरों में स्पिनर्स के खिलाफ तेजी से रन बनाने की बजाय 16वें ओवर के बाद फिनिशिंग की भूमिका निभा रहे हैं और उस समय उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, जो उन्हें डेथ ओवर्स में टीम के लिए अहम खिलाड़ी बनाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...