back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए अवतार में लौटी ‘रामायण’, रणबीर कपूर श्रीराम तो यश बने रावण, फि‍ल्‍म तोड़ सकती है रिकॉर्ड्स!

जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार आ गया है। रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक अब सामने आ चुकी है। 3 मिनट 3 सेकंड का वीडियो जारी किया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बहुप्रतीक्षित ‘रामायण‘ अब एक नए अवतार में लौट रही है और इस बार मंच पर हैं रणबीर कपूर श्रीराम के रूप में और यश रावण के रूप में। जिस लम्हे का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ ही गया है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी कर दिया है, जो 3 मिनट 3 सेकंड का है। 

हालांकि वीडियो में ज्‍यादा खुलासा नहीं किया गया, लेकिन इसकी शुरुआत मुख्य कलाकारों के नामों से होती है और फिर आती हैं 5 ऐसी झलकियां, जो फिल्म की भव्यता की ओर इशारा करती हैं। रणबीर कपूर का श्रीराम अवतार दर्शकों को खूब भा रहा है, वहीं यश का रावण अवतार इंटरनेट पर छा गया है। अब जानिए वो 5 बड़ी वजहें, जिनके चलते ‘रामायण’ इंडियन सिनेमा के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर सकती है।

राम Vs रावण… ‘रामायण’ के पांच फ्रेम

रणबीर कपूर ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वीडियो में उनके दो फ्रेम देखने को मिले हैं। पहला फ्रेम पेड़ पर चढ़ते हुए दिखाया गया है, जिसमें चेहरा स्पष्ट नहीं है, लेकिन लुक ने दर्शकों को प्रभावित किया है। दूसरा फ्रेम उन्हें धनुष थामे हुए दिखाता है। क्लीन शेव लुक, गले में रुद्राक्ष की माला, मेकर्स ने हर छोटे एलिमेंट पर बारीकी से ध्यान दिया है। पेड़ पर चलने वाला दृश्य जंगल में फिल्माया गया है, जो बेहद रियलिस्टिक लगता है और VFX पर की गई मेहनत साफ नजर आती है।

जहां दो फ्रेम भगवान राम के थे, वहीं रावण की भूमिका निभा रहे यश के भी तीन फ्रेम दिखाए गए हैं। ‘लंकापति रावण’ को लोग जिस रूप में देखने की उम्मीद कर रहे थे, वैसा रूप तो नहीं दिखा, लेकिन वीडियो में यश जिस अंदाज में नजर आए, उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है। जैसे ही यश ने अपना पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया, उनके प्रशंसकों ने उन तीनों फ्रेम को शेयर कर उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन रावण बताया।

ये हैं वो 5 बड़ी वजहें, जिनसे टूट सकते हैं इंडियन सिनेमा के सारे रिकॉर्ड!

1. VFX की ताकत

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का सबसे मजबूत पहलू इसका विज़ुअल प्रेजेंटेशन है। जहाँ वीएफएक्स की असफलता फिल्म के लिए भारी पड़ सकती है, वहीं इस इंट्रोडक्शन वीडियो की शुरुआत से ही शानदार वीएफएक्स देखने को मिला है। इसकी ज़िम्मेदारी DNEG के पास है – एक विश्वस्तरीय विज़ुअल इफेक्ट्स कंपनी, जिसने अब तक 8 बार ऑस्कर जीते हैं। हाल ही में उन्हें “Dune: Part Two” के लिए भी यह सम्मान मिला।

2. दमदार स्टारकास्ट

वीडियो में जिन सितारों के नाम सुनहरे अक्षरों में सामने आए, उनमें सनी देओल का नाम सबसे चौंकाने वाला और उत्साहित करने वाला रहा। वह भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे लेकर वह पहले ही संकेत दे चुके थे, लेकिन अब वीडियो के ज़रिए इसकी आधिकारिक पुष्टि होते ही फैन्स में जबरदस्त खुशी की लहर है।

3. म्यूजिक का जादू

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर एक अलग ही दुनिया रचता है। इस जादू के पीछे हैं ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान, जो फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। उनके साथ हैं हंस जिम्मर एक ऐसा नाम, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं। दो ऑस्कर, एक बाफ्टा और पांच ग्रैमी जीत चुके हंस जिम्मर अब तक 150 से अधिक फिल्मों में संगीत दे चुके हैं, जिनमें ‘द लायन किंग’, ‘ग्लेडिएटर’, ‘ड्यून’, ‘द लास्ट समुराई’ और ‘मैन ऑफ स्टील’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

4. रणबीर कपूर का प्रभामंडल

‘एनिमल’ की सफलता के बाद रणबीर कपूर के लिए पहले से ही जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ‘रामायण’ में उनकी पहली झलक ने उस क्रेज को और मजबूत कर दिया है। यह न सिर्फ इस फिल्म के लिए, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए भी पॉजिटिव माहौल तैयार कर रही है।

5. यश की धमाकेदार वापसी

‘केजीएफ 2’ के बाद से ही फैंस यश की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उम्मीद थी कि वह एक टॉक्सिक रोल से वापसी करेंगे, लेकिन ‘रामायण’ में रावण के रूप में उनका लुक सामने आने के बाद यह तय हो गया है कि उनकी वापसी ज़ोरदार होने वाली है और यह बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Toxic Teaser: रॉकी भाई को भूल जाएंगे! टीजर में दिखा खूंखार विलेन जलवा, राया के एक्शन ने उड़ाई नींद!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। होली से...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...