back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cyclone Senyar का खतरा बढ़ा: कुछ ही घंटों में लैंडफॉल, अंडमान–तमिलनाडु–केरल में अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ आज इंडोनेशिया तट से टकराने वाला है, जिसके चलते अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार देर रात बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना गहरा दबाव अब भीषण चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ में बदल चुका है। IMD की चेतावनी के अनुसार, यह तूफान आज बुधवार (26 नवंबर 2025) दोपहर तक इंडोनेशिया के तट से टकरा सकता है।इस तूफान का सीधा असर भारत के तटीय क्षेत्रों, विशेषकर अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं के रूप में दिखाई देगा।

तूफान की तीव्रता और संभावित दिशा

पिछले 8 घंटों में ‘सेन्यार’ लगभग 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा है और तूफान में बदल गया है। आज (बुधवार) हवा की रफ्तार 70-90 किमी प्रति घंटा तक पहुँची। IMD के अनुसार, तूफान अगले 24 घंटों तक अपनी तीव्रता बनाए रखेगा, फिर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 48 घंटों के बाद पूर्व की ओर मुड़ सकता है।

भारत के तटीय क्षेत्रों पर IMD की चेतावनी

1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

26 और 27 नवंबर को द्वीप समूह के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 29 नवंबर तक अंडमान क्षेत्र के समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है, क्योंकि समुद्री हवाएँ तेज बनी रहेंगी।

2. तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश

मलक्का जलडमरूमध्य वाले तूफान के अलावा, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में भी एक अन्य निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो चुका है, जो अगले 24 घंटों में अवदाब (Depression) में बदल सकता है। तमिलनाडु में सोमवार से ही कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे तूतीकोरिन जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। IMD ने चेतावनी दी है कि 26-29 नवंबर के बीच गरज-चमक के साथ भारी बारिश जारी रह सकती है।

शैक्षणिक संस्थान भी भारी बारिश और जलभराव के कारण मंगलवार को कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहे। बुधवार को बंद रखने की पुष्टि स्थानीय प्रशासन करेगा।

केरल और माहे में 26 और 27 नवंबर को यहाँ भी गरज के साथ तेज बारिश, बिजली कड़कने और समुद्र में ऊँची लहरें देखने को मिल सकती हैं। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News |

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...