back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काबुल मस्जिद में विस्फोट, कम से कम 10 लोगों की मौत

काबुल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मीडिया रिपोटरें के मुताबिक, सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि काबुल की एक मस्जिद में शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट काबुल के दारुल-अमन इलाके में हुआ। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल नफाय ताकोर ने कहा कि विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। इससे पहले सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा था कि विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है। अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच, मजार-ए-शरीफ में गुरुवार को हुए दोहरे विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बल्ख पुलिस कमान के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने कहा कि दोनों विस्फोट मिनी बसों में रखे विस्फोटकों के कारण हुए। वजीरी ने कहा, हम इस मामले के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे और उन्हें न्याय के कटघरे में लाएंगे। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵