back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जन्म लेते ही खो गई थीं Rani Mukherjee, दिलचस्प है एक्ट्रेस की जिंदगी का ये किस्सा

आज रानी मुखर्जी अपना जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी के सबसे दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे जब वह अस्पताल में एक्सचेंज हो गई थीं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी है। एक्ट्रेस के घर में शुरू से ही फिल्मी माहौल रहा था उनके पिता राम मुखर्जी भी इंडस्ट्री में डायरेक्ट थे। वहीं, मां कृष्णा मुखर्जी पार्श्वगायक गायिका रही हैं। बता दें कि, रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई में हुआ था। जन्म के समय एक्ट्रेस एक पंजाबी फैमिली के घर में एक्सचेंज हो गई थीं। इस किस्से का खुलासा खुद रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में किया था।

एक्ट्रेस ने किया था खुलासा 

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में अपने बचपन का किस्सा बताया था। उन्होंने कहा कि, ‘जब मैं पैदा हुई थी तो मैं एक पंजाबी फैमिली के रुम में फंस गई थीं। तब मेरी मां मुझे वहां से लेकर आई। दरअसल ये एक बड़ी दिलचस्प कहानी है कि मैं अस्पताल में एक्सचेंज हो गई थी। मेरी मां ने जब उस दूसरे बच्चे को देखा तो कहा ये मेरा बच्चा नहीं है।’

आज भी लोग उड़ाते हैं एक्ट्रेस का मजाक

एक्ट्रेस ने इस दिलचस्प किस्से को आगे बढ़ते हुए कहा कि, ‘जब मेरी मां ने मुझे ढूंढना शुरू किया तो उन्हें एक पंजाबी फैमिली मिली जिन्हें आठवीं बार बेटी हुई थी। मैं वहां पर थी। अब भी वो लोग कई बार मजाक करते हैं कि तुम तो पंजाबी हो। मेरी ही गलती से तुम मेरे परिवार में आ गई हो।’

रानी मुखर्जी की फिल्में

रानी मुखर्जी ने साल 1997 की फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्में की है जिनमें ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘चलो इश्क लड़ाएं’, ‘हद कर दी आपने’, ‘युवा’, ‘वीर जारा’, ‘ब्लैक’, ‘पहेली’, ‘बाबुल’, ‘तारा रम पम’, ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ के अलावा ‘हिचकी’, ‘बंटी और बबली’ और ‘हे राम’ शामिल है।

रानी मुखर्जी की पर्सनल लाइफ 

रानी मुखर्जी ने साल 2014 में फेमस फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। बता दें कि, शादी से पहले कपल 8 साल तक रिलेशन में भी रहे थे। एक्ट्रेस और आदित्य चोपड़ा की जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी अदिरा चोपड़ा भी हैं।

रानी मुखर्जी का वर्क फ्रंट 

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ साल 2026 में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के पिछले दो पार्ट सुपरहिट रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा करने वाले हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...