back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राशा-अमन की पहली फ‍िल्‍म ‘आजाद’ की ओपनिंग रही फीकी, जानें कितना रहा फर्स्‍ड डे कलेक्शन

फ‍िल्‍म ‘आजाद’ में अमन और राशा के अलावा अजय देवगन का भी एक्सटेंडेड कैमियो है और डायना पेंटी ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राशा थडानी और अमन देवगन स्‍टारर फ‍िल्‍म ‘आजाद’ सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी और अजय देवगन के भांजे ने डेब्‍यू किया है। इसका कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा ‘इमरजेंसी’ से क्लैश जबरदस्‍त रहा। जानिए ‘आजाद’ ने पहले दिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कितनी कमाई की। इस फ‍िल्‍म का निर्देशन फिल्म मेकर अभिषेक कपूर ने किया है।

‘आजाद’ की कहानी एक घोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है

 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘आजाद’ ने महज 1.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फ‍िल्‍म को करीब 50 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। अब देखना यह है कि वीकएंड पर यह कितना कलेक्‍शन करती है। गौरतलब है कि ‘आजाद’ की कहानी एक घोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। 

एक्‍टर अमन देवगन और राशा थडानी के इस फ‍िल्‍म में अपने डेब्यू के कारण काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों फिल्म का उई अम्मा गाना रिलीज हुआ था, जिसमें राशा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था। वहीं बीते दिनों फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।  

इमरजेंसी से क्लैश का खामियाजा भुगतना पड़ा  

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को इमरजेंसी से क्लैश का खामियाजा भुगतना पड़ा है। कलेक्शन के मामले में ‘आजाद’ का पलड़ा भारी है। इसके साथ ही ‘आजाद’ को पहले से सिनेमाघरो में मौजूद गैम चेंजर और 43 दिन पुरानी पुष्पा 2 से भी मुकाबला करना पड़ा है। ऐसे में नई स्टार कास्ट वाली ये फिल्म दर्शको को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में कामयाब नहीं रही।

‘आजाद’ में अमन और राशा के अलावा अजय देवगन का भी एक्सटेंडेड कैमियो है और डायना पेंटी ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। सिनेमाघरों में ‘आजाद’ रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस फ‍िल्‍म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है। हालांकि मूवी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरती नहीं नजर आ रही, क्‍योंकि फिल्म की पहले दिन की कमाई देखी जाए तो इसकी ओपनिंग काफी फीकी रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...