back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kapil Sharma के शो में Rohit Sharma ने खोली पोली, Shreyas Iyer को बताया- सुस्त मुर्गा

भारत में चल रहे आईपीएल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और प्रमुख बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मस्ती करते हुए नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आएंगे नजर हाल में ही यह शो लॉन्च हुआ है। शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा के साथ नजर आए थे। अब भारतीय कप्तान अपने मुंबई के साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के साथ शो में आएंगे। प्रोमो में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी नजर आईं।

रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को कहा ‘सुस्त मुर्गा’

‘द ग्रेट इंडियन कपिल’ शो का नया प्रोमो नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। शो के प्रोमो में कपिल को ये पूछते देखा गया, कि आजकल स्टंप्स पर माइक लगे होते हैं। आपने कभी गुस्से में किसी पर प्रवच दे दिया हो? इस पर रोहित ने जवाब दिया- कर भी क्या सकता हूं, ये हमारे लड़के सुस्त मुर्गे हैं, भागते नहीं हैं। ये सुनकर वहां मौजूद लोग और रोहित की पत्नी रितिका भी हंस पड़ी। प्रोमो में कपिल शर्मा, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का स्वागत करते हुए भी नजर आए। इसके बाद होस्ट ने अपने मेहमानों के साथ खूब मस्ती भी की।

नवजोत सिंह सिद्धू के गेटउप में दिखें कपिल शर्मा

कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर के बाद कपिल शर्मा को नवजोत सिंह सिद्धू के गेटउप में भी देखा गया, जहां वो उनके ही अंदाज में शायरी सुनाते देखे जा सकते हैं। और कृष्णा अभिषेक ने भी अपने मजाकिया अंदाज से दोनों गेस्ट को हस्ते-हस्ते लोटपोट कर दिया। बता दें, कि इस वक्त आईपीएल चल रहा है, जहां हर दिन एक न एक रोमांचक मुकाबला देखा जा सकता है। ऐसे में, फैंस के लिए कपिल के शो पर क्रिकेटर्स का आना किसी डबल ट्रीट से कम नहीं होगा। वहीं, ये पहला शो होगा जहां दर्शकों को रोहित शर्मा की वाइफ को लाइव देखने का मौका मिलेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...