back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rubina Dilaik Birthday: गांव से निकलीं रुबीना दिलैक कैसे बनी TV Queen, संघर्ष के साथ दिलचस्प रहा सफर

TV एक्ट्रेस रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की बड़ी डिमांड हैं। छोटे से शहर से आईं रुबीना ने लंबे संघर्ष के बाद इतना बड़ा सफर तय किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। TV एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 26 अगस्त 1987 को शिमला में हुआ था। रुबीना दिलैक IAS अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रुबीना चंडीगढ़ में IAS अफसर की तैयारी कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने ऑडिशन भी देना शुरू किया था। रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी इसके बाद उन्होंने मिस शिमला नॉर्थ इंडिया का खिताब भी जीता।

रुबीना दिलैक ने किया संघर्ष 

छोटे से शहर शिमला से आकर मुंबई जैसी माया नगरी में अपने कदम जमाना रुबीना दिलैक के लिए आसान नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने करियर के बीच आने वाली सभी चुनौतियों का सामना किया। रुबीना दिलैक छोटे से शहर शिमला में रहती थीं जहां एक्टिंग तो दूर, फिल्म इंडस्ट्री का जिक्र भी नहीं था। एक्ट्रेस के लिए शुरुआती टाइम बहुत चुनौती भरा रहा है।

कैसे हुई करियर की शुरुआत 

रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग की थी इसके बाद टीवी सीरियल ‘छोटी बहू’ से उन्हें हर घर में पहचान मिली। लोगों ने संस्कारी बहू के किरदार को बहुत पसंद किया। इस सीरियल के बाद रुबीना ने ‘शक्ति’ में अपने किरदार से लोगों का दिल जीता। इस सीरियल की वजह से रुबीना के करियर में चार चांद लगना शुरू हो गए थे। रुबीना दिलैक अपने पति अविनाश शुक्ला के साथ ‘बिग बॉस सीजन 14’ का हिस्सा भी बन चुकी थीं। एक्ट्रेस ने बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

बॉलीवुड में रुबीना दिलैक का डेब्यू

रुबीना दिलैक न सिर्फ छोटे पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘अर्ध’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उनके कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स है जिसमें ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर्विवाह: एक नई उम्मीद’, ‘जीनी और जूजू’ और ‘शक्ति’ जैसे डेली सोप शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...