back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saiyaara Advance Booking: फिल्‍म ‘सैय्यारा’ की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले कमाएं करोड़ रुपये

फिल्म सैय्यारा कल यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्‍तक देंगी। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें ‘सैयारा’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । फिलहाल इस वक्‍त आने वाली फिल्‍म ‘सैय्यारा’ (Saiyaara ) की खूब चर्चा हो रही है। बॉलीवुड एक्टर मोहित सूरी अपनी रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म सैय्यारा लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म कल यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्‍तक देंगी। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें ‘सैयारा’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

‘सैयारा’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन


मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे बॉलीवुड में कदम रखेंगे। उनके साथ फिल्म में अनीत पड्डा अपने खास अभिनय के साथ नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 

इस फिल्‍म के रिलीज से 2 दिन पहले ही मेकर्स ने एडवांस बुकिंग का विकल्‍प दे दिया है। फिल्‍म के एडवांस बुकिंग के पहले दिन की रिपोर्ट सामने आ गई है। इसे देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने रिलीज से पहले मोटी कमाई कर ली है।

रिलीज से पहले करोड़ में हुई कमाई


एक रिपोर्ट के अनुसार, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने 4,304 शो के लिए 97,541 टिकट बेच दिए हैं। इसी के साथ ऑल इंडिया में 2.59 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने में कामयाब रहे है। ब्लॉक सीटों का देखे तो ‘सैयारा’ ने रिलीज से पहले 4.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

 दिल्ली में ब्लॉक सीटों के साथ 87.27 लाख रुपये की ग्रॉस कलेक्‍शन की है, जबकि महाराष्ट्र में 76.37 लाख रुपये कमाई रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में कमाई 56.43 लाख रुपये हुई है।

कब रिलीज होगी सैयारा


बता दें कि, फिल्‍म सैयारा 18 जुलाई को रिलीज होने को तैयार है। 18 जुलाई यानी शुक्रवार को ये मूवी भारतीय सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है, जिसकी वजह से सैयारा को लेकर उनकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵