नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला कई सालों से चल रहा है।अब तक कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के तरफ से एक्टर को धमकी मिल चुकी है। वहीं एक बार फिर एक शख्स ने सलमान खान को धमकी दी और शूटिंग सेट में घुसने की कोशिश की। जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोट्स के अनुसार उस शख्स को तुरंत पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
ये है पूरा मामला
अब इस पुरे मामले में पुलिस अच्छे से जांच कर रही है। दरअसल एक संदिग्ध शख्स शूटिंग सेट पर पहुंचने में कामयाब हो गया, जहां सलमान खान शूटिंग करने वाले थे। ये घटना दादर इलाके में हुई थी। इसके बाद से ही बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। उस शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और फिलहाल शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ की जा रही है। रिपोट्स के अनुसार उससे पूछताछ की गई तो उसने कहा- ‘बिश्नोई से बोलूं क्या?’
जूनियर आर्टिस्ट था वो शख्स
रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस को उस शख्स में कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। ऐसा कहा गया कि वो सलमान खान का फैन था। लेकिन फिर पता चला उस शख्स का नाम सतीश वर्मा बताया गया। इसके साथ ही ये पता चला की ये एक जूनियर आर्टिस्ट है। अब ये शख्स क्यों आया और क्या इसका मकसद था ये तो आगे की जांच में ही पता चलेगा।
इस लिए मिल रही सलमान खान को धमकियां
रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला कि सलमान खान ने साल 1998 में राजस्थान में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग की थी। आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान एक रात शूटिंग खत्म होने के बाद जोधपुर में शिकार के लिए निकले थे एक्टर ने उस रात एक काले हिरण का शिकार किया था। इस काले हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। इसी कारण अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को धमकी दे रहा है। हालांकि इन दिनों बढ़ते खतरों के बाद सलमान को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है और उनके निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की कड़ी मौजूदगी है।




