back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman khan की फिल्म’ सिकंदर’ के एडवांस बुकिंग में बिक गए करोड़ों के टिकट, बॉक्स ऑफिस पर करेगी जबरदस्त कलेक्शन

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है दर्शक फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर हाल में ही रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त जोड़ी नजर आई। वहीं दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस ने भी उनकी खूब तारीफ की। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और अब तक करोड़ों के टिकट बिक चुके है।

फिल्म सिकंदर की एडवांस बुकिंग के आंकड़े 

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मंगलवार यानी 25 मार्च से फिल्म की टिकट बुक होने लगी। फिल्म के फर्स्ट डे शो को देखने के लिए लोगों में खूब एक्साइटमेंट देखी जा रही है और इसी के साथ एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसके टिकटों की भी तेजी से प्री सेल हो रही हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक सिकंदर के हिंदी में 2डी फॉर्मेट में 67 हजार 182 टिकटों की सेल हुई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के 1.92 करोड़ का कलेक्शन किया हैं। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ ‘सिकंदर’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक 6.11 करोड़ की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म आ जाएगी धमाल 

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के एडवांस बुकिंग का कलेक्शन देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ा कलेक्शन कर सकती है। सामने आए एडवांस बुकिंग के आंकड़े केवल एक दिन के हैं ऐसे में फिल्म देखने के लिए लोगों की उत्सुकता इतनी बढ़ गई है कि लोग तेजी से टिकट खरीद रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सिकंदर ने एडवांस बुकिंग में कुछ घंटे में ही करोड़ों के आंकड़े को पार कर लिया था। अगर यह सिलसिला ऐसा ही चला रहा तो ओपनिंग डे से पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग पर ही धमाल मचा देगी। 

इस दिन हो रही फिल्म रिलीज

ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। अब तक इसके तीन गाने और ट्रेलर को भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में पहली बार सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में सलमान खान ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए कहा कि वह काम को लेकर काफी सजी हैं और सारा काम अच्छे से करती हैं काफी मेहनती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵