back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार

हैदराबाद, 17 मई (आईएएनएस)। साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु एक के बाद एक फिल्में देकर अपने प्रशंसकों को खुश कर रही हैं। अब इस कड़ी में सामंथा की नई फिल्म काथुवकालु रेंधु कंधाल भी ओटीटी पर रिलीज के तैयार हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म को एक सही संख्या में दर्शक देखेंगे। फिल्म काथुवकालु रेंधु कंधाल के निर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियोज का दावा है कि तेलुगू राज्यों में फ्लॉप-टॉक के बावजूद फिल्म लाभदायक रहेगी। खबरों की मानें तो काथुवाकुला रेंदु काधल के निर्माताओं ने ओटीटी रिलीज के लिए डिज्नी के साथ एक आकर्षक सौदा किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म 27 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। केआरके विग्नेश शिवन द्वारा निर्देशित एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध ने दिया है। –आईएएनएस पीटी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵