back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेलकम 3 में नजर नहीं आएंगे संजय दत्त, जानिए फिल्म छोड़ने की बड़ी वजह

संजय दत्त फिल्म 'वेलकम 3' में नजर नहीं आएंगे। फैंस भी हैरान है की अचानक ऐसा क्या हुआ जिससे की एक्टर ने फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के खलनायक संजय दत्त को लेकर मनोरंजन जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि, फिल्म ‘वेलकम 3: वेलकम टू द जंगल’ से एक्टर का पत्ता साफ होता नजर आ रहा है। हालांकि, यह फैसला एक्टर ने खुद लिया है इस तरह से संजय दत्त के इस फिल्म से बाहर होने की खबरें तेज हो गई है उधर फैंस इस खबर को सुनने के बाद हैरान परेशान है। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का पोस्टर भी सामने आ चुका है ऐसे में एक्टर का अचानक से फिल्म से गायब होना एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है की आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके कारण वह फिल्म को बीच में ही छोड़ रहें है ?

सितारों से सजी है वेलकम 3

फिल्म वेलकम 3 एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक साथ कई सारे फिल्मी सितारे नजर आने वाले हैं। जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकलिन फर्नांडीस, रवीना टंडन, तुषार कपूर, शारिब हाशमी, लारा दत्ता, दिशा पटानी सहित और कई बड़े कलाकार शामिल है। दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में संजय दत्त का नाम भी शामिल है, लेकिन उन्होंने 15 दिन फिल्म की शूटिंग करने के बाद खुद को इस फिल्म से दरकिनार कर लिया है। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार काफी मजेदार होने वाला था, लेकिन एक्टर ने डेट इश्यूज की वजह से फिल्म को बीच में छोड़ दिया।

संजय दत्त को फिल्म से है शिकायत

संजय दत्त का फिल्म से बाहर निकल जाना एक्टर अक्षय कुमार को पता था जिसके बारे में खुद संजय दत्त ने उन्हें बताया था। यह भी कहा जा रहा है कि, संजय दत्त को इस बात का एहसास हो रहा था की यह फिल्म प्लानिंग के तहत नहीं बनाई जा रही है। एक्टर को इस बात से भी शिकायत थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट को कभी भी बदल दिया जाता था, यह एक बड़ा कारण था और जिसकी वजह से इसका असर उनकी दूसरी फिल्मों पर पड़ रहा था। फिल्म में रोजाना नए बदलाव होने से एक्टर परेशान हो गए और उन्होंने इस फिल्म को छोड़ देना सही समझा।

क्या फैसला लेंगे मेकर्स

फिल्म वेलकम 3 से संजय दत्त के जाने के बाद अब मेकर्स के लिए फैसला लेना मुश्किल हो गया है, क्योंकि संजय दत्त 15 दिन की शूटिंग कर चुके हैं जिसमें उनके कॉमेडी सीन शूट किए गए हैं। अब मेकर्स एक्टर के सीन को रखते हैं, या फिर हटाकर नए सीरे से शूटिंग करते हैं इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, यह मोस्ट कॉमेडी फिल्म 20 दिसंबर क्रिसमस वीक पर रिलीज होगी।

सुपरहिट रहे है पहले के दो पार्ट

फिल्म ‘वेलकम’ 2007 में आई थी, जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी ने खूब कॉमेडी का तड़का लगाया और फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया सफलता मिलने के बाद साल 2015 में ‘वेलकम 2’ बनाई गई जिसमें अक्षय कुमार की जगह जॉन इब्राहिम नजर आए। पार्ट 2 के कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने दर्शकों को काफी गुदगुदाया और लोगों ने एंजॉय भी किया। वहीं, अब ‘वेलकम 3’ की शूटिंग जारी है यह भी कॉमेडी ड्रामा मूवी है इसके पिछले दो पार्ट की तरह इस पार्ट में भी कॉमेडी का तड़का होगा जो दर्शकों को काफी एंटरटेन करेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵