back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शहनाज गिल हुईं हॉस्पिटल में भर्ती, करणवीर मेहरा ने वीडियो के जरिए दी हेल्थ अपडेट

करणवीर मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो लगाया है जिसमें शहनाज गिल हॉस्पिटल भर्ती हैं उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शहनाज गिल ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से दर्शकों के मन में अपने लिए खास जगह बनाई हुई है। तो वहीं फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह अस्पताल में भर्ती है। इसकी जानकारी बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिया है जिसमें दिखाया है कि शहनाज गिल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 

आखिर क्या है भर्ती होने का कारण? 

शहनाज गिल की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। इसकी जानकारी सबसे पहले उनके भाई शाहबाज ने दी से बाद में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट करते हुए उनकी तबीयत ठीक होने की कामना की। इस फोटो में शहनाज बेड पर लेटी हुई हैं। इसके बाद यह फोटो देखकर सब उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

करणवीर मेहरा ने भी दिया हेल्थ अपडेट 

शहनाज गिल की तबियत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी खराब सेहत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनकी हालत गंभीर है। उनके हेल्थ से जुड़ी एक अपडेट करणवीर मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिया है वीडियो में दिखाया जा रहा है कि करणवीर सबको दिखाते हुए कहते हैं कि शहनाज की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है इसके साथ ही शहनाज को यह भी बोलते हैं कि जल्दी ठीक हो जा और आकर पार्टी करें।करण ने शहनाज का हाथ भी दिखाया, जिस पर पट्टियां बंधी थीं और पास में ही सीरिंज भी थीं। शहनाज ने हंसते हुए कहा, ‘हंसा रहा है मुझे।’हालांकि यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और कमेंट पर कई सारी बातें बोल रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

383d5551ee9847f551cb30bd2f816d81-croppedImage.png

शहनाज गिल करियर 

शहनाज गिल के करियर की बात करें तो अब तक एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही हिंदी और पंजाबी के कई म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आ चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि, बिग बॉस 13 से उन्हें नेम-फेम मिला है। इसके बाद उनकी किस्मत रातों-रात चमक गई थी और वह सब के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने में कामयाब रही।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵