back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बीच सिंगर Shreya Ghoshal का मुबंई शो हुआ पोस्टपोन कहा- हम फिर से मजबूत होकर….

भारत-पाक तनाव के बीच गायिका श्रेया घोषाल ने आज यानी शनिवार को होने वाले उनके मुंबई शो को स्थगित कर दिया है, श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी देते हुए बताया ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी के बीच गायिका श्रेया घोषाल ने की बड़ी घोषणा, अपने इंस्टा हैंडल से गायिका ने इस खबर को शेयर करते हुए बताया कि, मुबंई में होनेवाले ऑल हार्ट्स टूर का उनका कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया है। फिलहाल आगे की डेट अभी कंन्फर्म नही है आगे बता दिया जाऐगा। आज मुबंई के जियो वर्ल्ड गार्डन बीकेसी में होनेवाले ऑल हार्ट्स टूर का शो देश में चल रही वर्तमान घटनाओं के कारण स्थगित कर दिया गया है जिसमें श्रेया घोषाल ने एक नोट शेयर करते हुए दी ये जानकारी। जाने क्या लिखा था। 

उनके आगे होनेवाले शो में वो टिकटें मान्य होगी

भारत के साथ एकजुटता से खड़े होने की हमारी भी गहरी जिम्मेदारी है, इसलिए मेरे प्यारें फैंस भारी मन से, मैं आपको यह बताने जा रही हूं कि, जो मुबंई के जियो वर्ल्ड गार्डन, बीकेसी में मेरा घर वापसी संगीत कार्यक्रम ऑल हार्ट्स टूर का शो होनेवाला था उसे फिलहाल देश में चल रहें हालातों के चलते स्थगित कर दिया गया है रद्द नहीं किया गया है। एक कलाकार और एक नागरिक के रूप में मेरा फर्ज बनता है कि, मैं इस समय राष्ट्र के साथ एकजुटता में खड़े होने की गहरी जिम्मेदारी रखू। आगें होनेवाले शो की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। मैं वादा करती हूं यह पूर्ण रुप से रद्द नही हुआ है। बस कुछ समय के लिए रोका गया है। हम जल्द ही फिर से मिलेंगे पहले से कहीं और ज्यादा मजबूत होकर और जिन्होनें टिकट खरीदी है उनके आगे होनेवाले शो में वो टिकटें मान्य होगी। 

इससे पहले भी सूरत में होनेवाले शो को रद्द किया था

हमारा एक्सक्लूसिव टिकटिंग पार्टनर, बुक माय शो, आगे होनेवाले निर्देशों और अपडेट के साथ सभी टिकट लेनेवालों से कनेक्ट करेगें। मैं उम्मीद करती हूं आप सब मुझे समझेंगें, आपके सहयोग के लिए तहे दिल से आभारी हूं। बता दे कि, इससे पहले भी श्रेया ने पहलगाम हमले के बाद सूरत में होनेवाले शो को रद्द किया था। 

भारत, पाकिस्तान के बीच तनाव के बारे में

गौरतलब है कि, पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था, जो अब ऑपरेशन सिंदूर के तहत पड़ोसी देश में आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया जा रहा है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...