back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sushant Singh Birth Anniversary: डांस एकेडमी ने बदली थी एक्टर की किस्मत, बैकग्राउंड डांसर से ऐसे बने थे स्टार

Sushant Singh Rajput की आज 39वीं बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर ने टीवी से लेकर हिंदी सिनेमा तक एक अलग पहचान बनाई हुई है। लेकिन ये सब उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग 4 साल हो गये है। लेकिन फैंस व परिवार उन्हें कभी यादों से निकलने नही दिया। कभी सोशल मीडिया के जरिए तो कभी किसी प्रोगाम के जरिए उन्हें याद करते रहते हैं। आज सुशांत सिंह राजपूत की 39वीं बर्थ एनिवर्सरी है। एक मंझे कलाकार के रुप में जन्में सुशांत सिंह राजपूत का बैकग्रांउड किसी फिल्मी परिवार से नहीं था बल्कि DCE में टॉपर रहें, दिल्ली के कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले इस स्टुडेंन्ट के अंदर एक कलाकार की प्रतिभा भी छुपी हुई थी। इसके लिए एक्टर ने ऐसा सपना देखा जिसे पूरा करते हुए एक्टर को कई संघर्ष करने पड़े लेकिन एक्टर ने अपने सपने को पूरा किया और सब के दिलों में छा गए। 

इंजीनियर नहीं बनना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

पटना में 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत सिंह राजपूत एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। इनके पिता कृष्णा कुमार सिंह एक हैंडलूम कंपनी में काम करते थे। अपनी शुरुआती पढ़ाई इन्होनें अपने गृह घर से पूरी कर सुशांत सपरिवार संग दिल्ली शिफ्ट हो गए। वहीं आगे की पढ़ाई दिल्ली में पूरी की। लेकिन सिर्फ अपनी फैमिली के कहने पर उन्होनें इंजीनियर की पढ़ाई की हालाकि वे कभी इंजीनियर नहीं बनना चाहते थे। बल्कि‍ वह तो एस्ट्रोनॉट, एयर फोर्स पायलट बनना चाहते थे, लेकिन उनकी फैमिली की उनके लिए कुछ और ही सपने थे।

फिल्मी सफर का शुरुवात

जब सुशांत इंजीनियरिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर में थे, तब ही उन्होने सोच लिया था कि वे अपनी किस्मत को बदलेंगे। तब वह कुछ बच्चों को ट्यूशन भी देने लगे और इससे कमाए हुए पैसों से उन्होनेंअपनी पहली बाइक भी खरीदी थी। चूंकि थोड़े शर्मीले स्वभाव होने के नाते उनके दोस्तों ने उन्हें डांस क्लास जॉइन करने सलाह दी। और यहीं से डांस एकेडमी जॉइन के दौरान उनका फिल्मी सफर का शुरुवात हुआ। 

कैसे बने टीवी के सुपरस्टार?

सुशांत सिंह राजपूत को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एक स्कॉलरशिप का ऑफर भी मिला। लेकिन सुशांत ने इसे ठुकरा दिया। न वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी गए और ना ही इंजीनियरिंग पूरी किए । बल्कि फाइनल ईयर को छोड़ मुंबई चले आए। वहां सुशांत गुजारा करने के लिए बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करने लगे। इनकी कला की बात करें तो इन्होनें ‘धूम अगैन’ फिल्म के गाने में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के साथ बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया। इसके अलावा कई फिल्मों और इवेंट्स में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया । इसी बीच थिएटर भी जॉइन कर लिया था। और बैकग्राउंड डांसर के साथ ही सीरियल्स के लिए ऑडिशन भी देते रहे। 

‘काई पो छे’ नहीं इस फिल्म से सुशांत ने किया था डेब्यू!

छोटे पर्दे पर ‘किस देश में है मेरा दिल’ में बतौर सेकेंड लीड एक्टर काम किया और इसी दौरान एकता कपूर की नजर उनपर पड़ी और सुशांत को ‘पवित्र रिश्ता’ का ऑफर मिला और यहीं से उन्होंने मानव के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं उनकी पहली फिल्म ‘काई पो छे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, सुशांत की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘पीके’ है। उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ थी, जो उनके निधन के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...