back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्‍म Raid 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन और रितेश देशमुख आए आमने-सामने

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फि‍ल्‍म 'रेड 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म से अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनाकर के किरदार में वापसी कर रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फि‍ल्‍म ‘रेड 2’ का ट्रेलर आज मंगलवार को जारी कर दिया गया है। इस फिल्म से अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनाकर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले अजय देवगन ने ‘रेड’ में ईमानदार आईआरएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, अब इसका सीक्वल ‘रेड 2’ सिनेमा घरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फिल्म में भी तमन्ना भाटिया का जबरदस्त आइटम सॉन्ग होने वाला है। वहीं, इस बार रितेश देशमुख भी स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं, जो खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। 

‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज


बताया गया है कि ‘रेड 2’ की कहानी इसके पहले भाग जैसी ही होगी। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज फि‍ल्‍म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर की बात करें तो इस बार अजय देवगन के सामने रितेश देशमुख विलन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन अमय पटनायक का रोल निभा रहे हैं, जबकि रितेश देशमुख भ्रष्ट राजनेता दादा मनोहर भाई की भूमिका में हैं। अमय पटनायक, दादा मनोहर भाई के घर पर रेड डालते दिख रहे हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिल रही है। 

स्‍टार कास्‍ट


फिल्म में वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल भी हैं। पहले भाग में इलियाना डिक्रूज़ और सौरभ शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी ‘रेड’ 1980 के दशक में भारतीय राजस्व सेवा कार्यालय के तहत आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई वास्तविक आयकर छापेमारी पर आधारित थी।

इन फिल्‍मों में भी नजर आएंगे अजय देवगन 


रेड के अलावा अजय देवगन रकुल प्रीत के साथ ‘दे दे प्यार दे 2’ में नज़र आएंगे। अजय एक निर्देशक के रूप में भी वापसी करेंगे और अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे। इससे पहले एक मीडिया समिट में बोलते हुए अजय ने अक्षय कुमार के साथ एक नई फिल्म की घोषणा की और कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसकी घोषणा हम बाद में करने वाले थे लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन मंच है। हम पहले से ही एक साथ कुछ पर काम कर रहे हैं जहाँ मैं फिल्म का निर्देशन कर रहा हूँ और वह फिल्म में हैं।” वहीं, अजय देवगन ने मृणाल ठाकुर के साथ ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उन्हें आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...