back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘आप सभी को दिल से थैंक यू’, सर्जरी के बाद पहली बार सामने आईं दीपिका कक्कर

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्करकी लिवर कैंसर के लिए सर्जरी हुई थी, उनको 2 स्‍टेज कैंसर के चलते यह सर्जरी करीब 14 घंटे चली।

नई दिल्‍ली, रुफ्तार डेस्‍क । टीवी एक्ट्रेस  दीपिका कक्कर की लिवर कैंसर के लिए सर्जरी हुई थी, उनको 2 स्‍टेज कैंसर के चलते यह सर्जरी करीब 14 घंटे चली। एक्‍ट्रेस की जब यह बात सामने आई तो उनके फैंस चिंता में आ गए। हालांकि, अब एक्ट्रेस की सर्जरी सफल हो गई है और वह आईसीयू से भी बाहर आ गई हैं। इस दौरान उनके पति एक्‍टर शोएब इब्राहिम ने लगातार सोशल मीडिया पर फैंस को उनका हेल्थ अपडेट दे रहे थे। 

एक्‍ट्रेस के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने दीपिका की हेल्‍थ अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी थी। सोमवार, 9 जून को शोएब ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद दीपिका को पहली बार कैमरे पर दिखाया। इस दौरान वह भावुक हो गईं और फैंस को उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया कहा।

शोएब के व्‍लॉग में दीपिका कक्कर ने बातचीत करते हुए कहा कि, ‘बस इस वक्त इतना ही बोलूंगी कि आप लोगों ने बहुत दुआएं की हैं। उसके लिए आप सभी को दिल से थैंक यू। हॉस्पिटल में भी स्टाफ, नर्सें, अलग-अलग जगहों से आकर बोल रहे थे कि मैम आप ठीक हो जाओगी। दूसरे मरीजों के रिश्तेदार भी मेरे हेल्‍थ के बार पूछ रहे थे और जल्‍द ठीक होने की कामना कर रहे थे। उनके अपने बच्चे हैं यहां, पेरेंट्स हैं, लेकिन फिर भी वो मेरे लिए दुआ कर रहे थे। अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। बहुत अच्छे से रिकवरी हो रही है।’

 दीपिका कक्कर की सर्जरी

एक्ट्रेस दीपिका कक्कर के लिवर कैंसर की 14 घंटे चली सर्जरी सफल रही। इसके बाद उन्‍होने फैंस का धन्‍यवाद कहा। शोएब के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दीपिका और शोएब के बेटे रुहान दूसरे परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल में एक्ट्रेस से मिलने के लिए आए थे। इसके पहले शोएब ने जानकारी दी थी कि दीपिका का पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) और लिवर का थोड़ा-सा हिस्सा निकाल दिया गया है। उनका ट्यूमर भी निकाला गया है। 

एक्‍ट्रेस का 14 घंटे चला ऑपरेशन

पथरी के वजह से दीपिका के गॉल ब्लैडर को सर्जरी के बाद निकाल दिया गया था। और लीवर में ट्यूब था इसलिए उसका कुछ हिस्सा काटा गया था। और इसमें चिंता की कोई बात नहीं थी। सब सही है। शोएब ने बताया कि दीपिका को सुबह 8:30 बजे सर्जरी के लिए ले जाया गया और वह रात 11:30 बजे ऑपरेशन थियेटर से बाहर आईं। इस बीच, सर्जरी को करीब 14 घंटे का समय लगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵