back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bade Achche Lagte Hain में दिखेगी Shivangi Joshi और Harshad Chopda की जोड़ी, YRKKH में बने थे सास और दामाद

एकता कपूर का सुपरहिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के नए सीजन का प्रोमो आउट हो गया है। वहीं इस सीजन में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा एक साथ नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एकता कपूर ने अब तक कई बेहतरीन शो बनाए हैं, उनमें से एक है ‘बड़े अच्छे लगते हैं।’ पहले दो सीज़न में राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी ने राम और प्रिया के किरदारों को खास बनाया। तीसरे सीज़न में नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी ने खूब प्यार बटोरा। अब चौथी किस्त में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी लीड किरदारों में नजर आएंगे। बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शिवांगी जोशी और हर्षद मेहता सास और दामाद के किरदार में दिखे थे, हालांकि शो में आए लीप की वजह से ऐसा हुआ था और दोनों ने स्क्रीन शेयर नहीं किया था।

बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 का प्रोमो हुआ आउट 


एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं की चर्चा कई दिनों से चल रही थी तो वहीं अब उसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। प्रमो देखते ही फैंस काफी हैरान हो गए हैं क्योंकि इस सीजन में नए किरदार नजर आ रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में शॉपिंग मॉल दिखाई जाती है जिसमें शिवांगी जोशी कपड़े सिलेक्ट करती रहती है तो हर्षद चोपड़ा उनकी मदद करते रहते हैं। प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि दोनों की शादी हुई है और शादी के बाद कैसे कपल खुश रहकर अपनी जिंदगी एक दूसरे के साथ बिताते हैं।

शिवांगी जोशी ने भी शेयर किया प्रोमो 


शिवांगी जोशी ने इस प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘हैपिली मैरिड होना सबका ख्वाब है…पर कैसे? ये सिर्फ इनका राज है।’ अभी शो के ऑनएयर डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है। प्रोमो से साफ है कि आने वाले दिनों में हर्षद और शिवांगी दर्शकों को हैपिली मैरिड लाइफ के राज खुलकर बताने वाले हैं। इसके साथी प्रोमो देखकर उनके फैंस उन्हें नए शो के लिए बधाई दे रहे हैं। 

bac07de5c9b58df7818c0371bb2e485f-croppedImage.png

कुशाल टंडन ने शेयर किया प्रोमो 


कुशाल टंडन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- ‘अच्छा लग रहा है और तुम सुपर क्यूट लग रही हो चशमिश शिवांगी जोशी। हमेशा की तरह बेस्ट टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। कुशाल की शुभकामनाओं को शिवांगी ने जवाब भी दिया है। उन्होंने उनकी स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए रेड हार्ट इमोजी शेयर की हैं। बता दें शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन को लेकर ये खबर भी आई थी की दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया। दोनों एक साथ टीवी शो में काम कर चुके हैं। उनके शो का नाम बरसातें-मौसम प्यार का है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नागिन 7 की TRP के लिए रचा गया नया खेल, एकता कपूर ने बैन करवाया फोन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एकता कपूर का शो नागिन के अब तक 6 सीजन हो चुके थे वहीं अब इसका सातवां सीजन भी शुरू...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...