back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘नशीले पदार्थों के बड़े सौदागरों पर कार्रवाई होना सराहनीय कदम: दूबे‘

उधमपुर, 11 अप्रैल(हि.स.)। पीपुल डैमोके्रटिक ट्रेड यूनियन उधमपुर के जिला प्रधान विपिन दूबे ने एक प्रैस विज्ञप्ति के जरिए नशीले पदार्थों को लेकर उधमपुर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई का समर्थन किया है तथा इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उधमपुर में नशीले पदार्थों का कारोबार जारी था तथा युवा पीढी लगातार इसकी चपेट में आ रही थी। इससे युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय हो गया था। वहीं कुछ लोग इस नशे के कारोबार को लगातार फैला रहे थे,तथा युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे थे। इससे शहर वासियों में काफी रोष था। क्योंकि जिला व पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा था। वहीं जब से उधमपुर में प्रशासनिक फेरबदल हुए है तथा डीडीसी व एसएसपी नए नियुक्ति हुए हैं, उसके उपरांत शहर में नशीले पदार्थों पर नकेल कसने के लिए जरूरी कदम उठाने का सिलसिला लगातार जारी हैं। वहीं इन नशीले पदार्थों के बडे़ सौदागर भी पुलिस की गिरफ्त में है तथा छोटी मछलियों पर लगातार कार्रवाई चल रही है। जिससे उम्मीद जगी कि अब युवा नशीले पदार्थों से दूर होंगे तथा खेलकूद की तरफ तरफ आकर्षित होंगे। विपिन दूबे ने एसएसपी व जिला प्रशासन से इस अभियान को और तेज करने तथा शहर में छुपी बड़ी मछलियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की ताकि शहर हर प्रकार के नशे से मुक्त हो सके। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵