नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की केमिस्ट्री ने ऑन स्क्रीन लोगों को खूब एंटरटेन किया। एक तरफ जहां दोनों सितारे ऑन स्क्रीन रोमांटिक अंदाज में पर्दे पर छा गए वहीं दूसरी तरफ दोनों की ऑफ स्क्रीन दोस्ती एक मिस्ट्री बनकर रह आ गई। इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के बीच दोस्ती और अनबन को लेकर अफवाहें फैलने लगी। इस बीच दोनों को कई इवेंट में स्पॉट किया गया जब दोनों एक दूसरे के गले मिलते हुए भी नजर आए।
इमरान हाशमी ने किया खुलासा
इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने बताया, “हम उस समय युवा और मूर्ख थे, कई बार ऐसा होता है आप अपने जीवन में ऐसे दौर से गुजरते हैं जब फैसला लेने की शक्ति सीमित होती है। उस समय कुछ बुरी बातें उसने और कुछ मैंने भी कही थी, लेकिन वह सब बीती बातें हैं।” इमरान हाशमी ने अगली फिल्म में मल्लिका शेरावत के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की।
कॉफी विद करण में साथ दिखे महेश भट्ट और इमरान हाशमी
फिल्म ‘मर्डर’ रिलीज होने के सालों बाद इमरान हाशमी और महेश भट्ट एक साथ कॉफी विद करण के सेट पर नजर आए। इस दौरान एक्टर इमरान हाशमी से यह भी पूछा गया कि अब तक सबसे खराब कीसर कौन रहा है ? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने हंसते हुए मजाक-मजाक में कहा, मल्लिका शेरावत। इसके बाद जब इमरान हाशमी से पूछा गया कि मल्लिका के बेडरूम में क्या मिल सकता है ? इमरान हाशमी ने जवाब देते हुए कहा, हॉलीवुड में सफल होने के लिए एक बेवकूफ की गाइड।
मल्लिका शेरावत ने दिया जवाब
मल्लिका शेरावत ने भी मजाक में इमरान हाशमी के किसिंग वाले सवाल को लेकर जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, फिल्म ‘हिस्स’ में जिस सांप को उन्होंने चूमा था, वह इमरान हाशमी से बेहतर चूमता है। बता दें कि, इमरान हाशमी वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज के सभी एपिसोड 12 जुलाई को रिलीज किए जाएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




