back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिर्जापुर के ये दमदार किरदार सीजन 3 में नहीं आएंगे नजर, इनका दिखेगा जलवा

वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मिर्जापुर में जिन किरदारों ने गदर मचाया था अब वह नए सीजन में नजर नहीं आएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज मिर्जापुर 3 जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है इस तरह से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया है। सीरीज का तीसरा पार्ट एंटरटेनमेंट का फूल डोज होगा। मिर्जापुर ट्रेलर कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ है जिसमें किरदारों का बदला हुआ अंदाज देखने को मिला। ट्रेलर में गुड्डू भैया, कालीन भैया, बीना भाभी, गोलू, शरद शुक्ला और त्यागी परिवार ने लोगों को खूब एंटरटेन किया लेकिन कई ऐसे किरदार भी है जो इस सीजन में नजर नहीं आएंगे।

टीजर में भी नहीं दिखे ये किरदार

मिर्जापुर को उनके किरदारों ने मजेदार बनाया था जिसे दर्शकों को अपनी तरफ खींचा। मिर्जापुर 3 में मुन्ना भैया का किरदार देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा मैं सीजन में विक्रांत मैसी (बबलू भैया) दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) और श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी गुप्ता) जैसे दमदार किरदार देखने को नहीं मिलेंगे। मिर्जापुर 3 के टीजर की बात करें तो इसमें भी यह तीनों की उड़ान नजर नहीं आए हैं यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फ्लैशबैक में उनकी एंट्री हो सकती है। 

कैसे रहे पिछले दो पार्ट

वेब सीरीज मिर्जापुर में मेकर्स ने दर्शकों को सेटिस्फाइड किया। यह सीरीज 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुई थी इसकी कहानी काफी दमदार रही है। यह राजनीति ड्रामा से भरपूर रही मिर्जापुर में कालीन भैया के राज को दिखाया गया है जिनकी मर्जी के बिना यहां पत्ता भी नहीं हिलता। पहली सीरीज की सक्सेस के बाद मिर्जापुर का पार्ट दो 23 अक्टूबर 2020 में रिलीज हुई था। इसकी कहानी कुछ ऐसी है की गुड्डू पंडित जख्मी शेर की तरह इंतेक़ाम की आग में जल रहें है वहीं गोलू को भी बदला चाहिए। दोनों ने अपने परिवार में किसी न किसी को खोया है। वेब सीरीज मिर्जापुर तीन 5 जुलाई 2024 को रिलीज होगी इस सीरीज में मिर्जापुर की गद्दी की कहानी का खेल होगा।

कब रिलीज होगी मिर्जापुर 3

इस बार मिर्जापुर सीजन 3 में केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हुडदंग मचाती हुई नजर आएंगी। सीरीज में नया एंगल दिखाया जाएगा, जिसमें महिलाएं पुरुषों के बराबर अपना दमखम दिखाएंगी। बता दें कि, बीना त्रिपाठी से लेकर डिंपी तक बाहुबलीयो के नाक में दम करने वाली है। मिर्जापुर 3 सीरीज 5 जुलाई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस साल OTT पर इन मूवीज और वेब सीरीज का रहा बोलबाला, हीरामंडी से लेकर पंचायत 3 ने किया खूब एंटरटेन

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । साल का आखिरी महीना दिसंबर के आते ही सालभर की यादें भी ताजा होने लगती हैं। यहां बात कर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...