back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17 के इस कंटेस्टेंट ने की सगाई, सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया वीडियो

Bigg Boss 17 में नजर आने वाले जाने-माने यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ से सगाई कर ली है। इसका एक वीडियो अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनुराग डोभाल अपने अंदाज से जाने जाते हैं। हालांकि वो बिग बॉस 17 में भी नजर आए थे। वहीं अब उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान से सगाई कर ली है।अब उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। उन्होंने सगाई से जुड़ा खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया। वहीं उनके फैंस इस वीडियो को देखने के बाद थोड़ा हैरान हैं लेकिन उन्हें काफी ज्यादा बधाई भी दे रहे हैं। 

कई सालों से कर रहे थे डेट 

अनुराग डोभाल यानी UK07 राइडर लगतार कोई न कोई कंटेस्टेंट के जरिए सुर्खियों में रहते है। वहीं अब उन्होंने अचानक सगाई करके फैंस को सरप्राइज कर दिया। अनुराग और ऋतिका दोनों ने सोशल मीडिया पर सगाई का अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हमेशा साथ रहेंगे। वीडियो में अनुराग और ऋतिका एक-दूजे को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

इस प्रकर किया ऋतिका चौहान को प्रोपोज 

अनुराग डोभाल ने ऋतिका को पहाड़ की वादियों में ही शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने कई इंटरव्यू में भी शादी की बात की थी।वहीं एक इंटरव्यू के बात चीत के दौरान उन्होंने मुनव्वर फारुकी पर तंज कस्ते हुए कहा कि, मैं मुनव्वर नहीं हूं जो घर के बाहर आकर कुछ और कह दूं और घर के अंदर कुछ और। 

सगाई की वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वीडियो की बात करने तो वीडियो में उनके पीछे पहाड़ की वादियां दिख रही हैं। इस मौके पर उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले भी मौजूद थे। वहीं अपनी सगाई के दौरान अनुराग ने ब्लैक व्हाइट कढ़ाईदार कुरता पहन हुआ है। इसके साथ ही ऋतिका चौहान व्हाइट रंग के डिजाइनर लहंगे में नजर आ रही हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal), जिन्हें ‘यूके 07 राइडर' के नाम से जाना जाता है, उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵