back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रद्धा कपूर के प्रपोजल को इस एक्टर ने किया था रिजेक्ट, बोले- मुझे लड़कियां पसंद नहीं हैं

स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को बचपन से वरुण धवन पर छोटा सा क्रश रहा है। वहीं एक्टर ने यह कहकर प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया कि उन्हें लड़कियां पसंद नहीं है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सक्सेस सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्हें सिर्फ फैंस भी नहीं बल्कि सेलेब्स भी बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में देखा जाए तो लड़कों का उन पर क्रश होना आम बात है, लेकिन यह सुनकर हैरानी होगी की एक्ट्रेस को बचपन में वरुण धवन पर क्रश था। हालांकि, एक्ट्रेस रिजेक्ट भी हो चुकी हैं। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसके अलावा दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो भी देते नजर आते हैं।

श्रद्धा कपूर के बचपन का क्रश 

फिल्म ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन के साथ अपने क्रश का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘बहुत पुरानी कहानी है वरुण ने मेरा प्रपोजल रिजेक्ट किया है। ये सीन बहुत ज्यादा फनी था, हम दोनों शूट पर गए थे। वरुण पर मुझे छोटा सा क्रश था। हम दोनों बचपन में खेलते हुए माउंटेन टॉप पर पहुंचे। मैंने वरुण से कहा वरुण में एक बात बोलूंगी तो आप उसका मतलब समझ जाना। मैं उल्टा बोलूंगी और आपको सीधा समझना है। यू लव आई, उसने बोला मुझे लड़कियां पसंद नहीं है और वो वहां से भाग गया।’

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की फिल्में 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में की है। ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में दोनों ने साथ में काम किया है। इसके अलावा वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ में श्रद्धा कपूर ने अपना कैमियो दिया है। वहीं, श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में वरुण धवन ने अपना कैमियो दिया है।

सुपरहिट रही फिल्म स्त्री 2

बता दें कि, श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर बहुत खुश है एक्ट्रेस की यह फिल्म सुपरहिट हुई है। फिल्म ने 5 दिनों के अंदर दुनिया भर में जबरदस्त कलेक्शन किया है। स्त्री 2 का बजट 50 करोड़ रुपए है फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी श्रद्धा कपूर? भाई Siddhanth Kapoor ने पहली बार प्रतिक्रिया दी..

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री Shraddha Kapoor की शादी को लेकर हाल ही में सुर्खियां बंटी हैं।मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि श्रद्धा...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵