back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Helen Birthday: बर्मा से बॉलीवुड तक हेलन की संघर्ष भरी कहानी, इस गाने से चमकी थी एक्ट्रेस की किस्मत

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हेलन ने युद्ध और भुखमरी का सामना कर बर्मा से भारत का कठिन सफर तय किया।जिसके बाद फिल्म हावड़ा ब्रिज का गाना मेरा नाम चिन चिन चू से उनके करियर की किस्मत बदल गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ‘डांसिंग क्वीन’ और बेजोड़ कैबरे डांसर हेलेन एन रिचर्डसन खान का आज, 21 नवंबर को जन्मदिन है। उनकी खूबसूरती, शानदार अदाकारी और डांसिंग स्टाइल ने दर्शकों को हमेशा दीवाना बनाया है। अरबाज खान को दिए एक इंटरव्यू में हेलन ने अपनी संघर्ष भरी यात्रा के बारे में खुलकर बात की थी। 21 नवंबर 1938 को जन्मी हेलन आज 86 वर्ष की हो गई है। उन्होंने 1951 में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरुआत की जो बाद में एक सोलो डांसर और अभिनेत्री के रूप में बड़ी सफलता हासिल की। उनका करियर 70 के दशक तक फैला रहा।

 युद्ध और संघर्ष: बर्मा से भारत तक का दर्दनाक सफर

हेलेन का जन्म बर्मा (म्यांमार) में हुआ था, लेकिन दूसरे विश्व युद्ध ने उनका जीवन हमेशा के लिए बदल दिया। 1943 में जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया, तो उनका पूरा परिवार जान बचाकर असम (भारत) के लिए पैदल निकला।हेलेन ने बताया, हमारे पास खाने को खाना और पहनने को कपड़े तक नाम मात्र के लिए थे। हम कंकाल हो गए थे और एक पैसा नहीं था।रास्ते में उनके साथ आए कुछ लोग भूख से मर गए। उनकी माँ का गर्भपात हो गया, और दुर्भाग्य से उनके भाई की मौत भी हो गई।उनके पिता की मौत पहले ही युद्ध में हो चुकी थी। उनका परिवार छिपते हुए जंगलों के बीच से भारत पहुँचा था।

इस गाने से मिली ‘डांसिंग क्वीन’ को असली पहचान

भारत आने के बाद, हेलेन का परिवार बड़ी मुश्किल से जीवन यापन कर रहा था। एक फैमिली फ्रेंड की मदद से उन्हें फिल्मों में काम मिला।उन्होंने फिल्म ‘शबिस्तान’ और ‘आवारा’ में ग्रुप डांसर के रूप में काम किया।उन्हें 19 साल की उम्र में बड़ा ब्रेक मिला। 1958 में आई फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ ने हेलन की किस्मत ही बदल दी। यह गाना सुपरहिट हुआ और इसके बाद वह 60 और 70 के दशक की सबसे लोकप्रिय डांसर बन गईं।

हेलेन ने करीब 1000 फिल्मों में काम किया है। उनके हिट डांस नंबरों में ‘आ जाने जां’, ‘ओह हसीना जुल्फों वाली’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘ये मेरा दिल यार का दीवाना’ शामिल हैं।उन्होंने दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 1979 की फिल्म ‘लहू के दो रंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी शामिल है। उन्हें 1999 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। और साल 2009 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

निजी जीवन: सलीम खान से दूसरी शादी

हेलन ने अपनी पहली शादी 1957 में फिल्म डायरेक्टर प्रेम नारायण अरोड़ा से की थी। जो असफल रही, उनसे तलाक के बाद उन्होंने लेखक सलीम खान से शादी की, हेलन, सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। व सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान की सौतेली मां । आज सलीम खान दोनों पत्नियों (सलमा खान और हेलन) के साथ रहते हैं और सलीम खान के पहली पत्नी के बच्चे (सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान) हेलन को अपनी माँ की तरह मानते हैं।

अपने शानदार कैबरे डांस और दमदार सहायक भूमिकाओं के लिए मशहूर हेलन ने 1983 में आधिकारिक तौर पर फिल्मों से संन्यास ले लिया था। हालांकि उन्होंने मुख्यधारा के अभिनय से दूरी बना ली, लेकिन दर्शकों के प्यार और फिल्म जगत से गहरे जुड़ाव के कारण वह पूरी तरह से सिनेमा से दूर नहीं रहीं। वह संन्यास के बाद भी कुछ चुनिंदा फिल्मों में अतिथि भूमिकाओं में दिखाई दी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...