back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहली बार वेब सीरीज़ में अपने जौहर दिखाएंगे संजय लीला भंसाली, जारी हुई ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक वीडियो

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज का नेटफ्लिक्स ने फर्स्ट लुक किया जारी, यह भंसाली की पहली वेब सीरीज है। 'हीरामंडी' लाहौर के रेड लाइट एरिया की कहानी को प्रदर्शित करती है...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म हीरामंडी का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फर्स्ट लुक वीडियो पोस्ट करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा, ‘संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज़- हीरामंडीः द डायमंड बाज़ार का फर्स्ट लुक।’

‘हीरामंडी’ पाकिस्तान के लाहौर के रेड लाइट एरिया की कहानी है। जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो उसके बाद लाहौर पाकिस्तान में चला गया। बता दें, इस बंटवारे से पहले हीरामंडी की तवायफें काफी ज्यादा मशहूर हुआ करती थीं। ऐसे में संजय की इस वेब सीरीज में उन तवायफों की स्टोरी को दिखाया जाएगा। फर्स्ट लुक में गोल्डन कलर की ड्रेस में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और साथ ही संजीदा शेख नज़र आए है। वीडियो की शुरुआत मनीषा कोईराला से होती है, जिसमें वो हाथों में मेंहदी लगाए हुए नजर आ रही हैं। वहीं अदिति राव हैदरी और सोनाक्षा सिन्हा को रॉयल दिखाया गया है।

संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज – संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह सीरीज वैश्याओं की कहानी को प्रदर्शित करती है। संजय लीला भंसाली ने इससे पहले 2023 में फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ दी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे। अब भंसाली पहली बार डिजिटल (OTT) की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

क्या है हीरामंडी की कहानी – जब राजा-महाराजाओं का राज चलता था। तब पाकिस्तान के लाहौर की हीरा मंडी बहुत ही फेमस हुआ करती थी। यहां के कोठों पर जब महफिलें सजा करती थीं, तो बड़े-बड़े लोग इनमें आते थे। राजा-महाराजा हीरामंडी में नाच देखने के लिए उपस्थित होते थे। आज वहीं हीरा मंडी की गलियों में गानेवालियों की आवाजें नहीं आती है। राजाओं के समय में दुल्हन कि तरह सजती वह हीरामंडी आज रेड लाइट के नाम में तब्दील हो गई है। आप सभी को बताते चलें कि, यह हीरामंडी ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज दर्शकों को उस समय में ले जाती है जब वैश्याएं राजाओं के रूप में शासन करती थीं। 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अशांत पृष्ठभूमि पर आधारित, वेश्याओं और उनके ग्राहकों की कहानियों के माध्यम से, सीरीज हीरा मंडी को बनाया गया है।

ऐसा है, हीरामंडी का टीजर – आज यानी 1 फरवरी को सीरीज हीरामंडी का टीजर मेकर्स ने शेयर किया। जिसमें मनीषा कोइराला शाही गेटअप में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं, इसके बाद बाकी कलाकारों की भी ऐसी ही मुस्कुराती हुई झलक दिखाई दीं। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख के किरदारों के शाही, सुंदर लुक को दिखाया गया। इन सबने गोल्डन कलर कि ड्रेस में एक साथ बैठी हुई काफी प्यारी लग रहीं हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Tara Sutaria मोतियों से सजी एक बेहद खूबसूरत पोशाक में आधुनिक विक्टोरियन सौंदर्य का स्पर्श बिखेर रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Tara Sutaria एक बार फिर अपने स्टाइल से फैशन लवर्स का ध्यान खींच रही हैं। इस लुक में वह मोतियों...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵