back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Preity Zinta ने बताया, ‘Dil Se के सेट पर मेकअप लगाकर पहुंची थी, मणिरत्नम ने धुलवा दिया था चेहरा’

प्रीति जिंटा ने फैंस के साथ शेयर किया अपनी पहली फिल्म 'दिल से' के सेट की शूटिंग का किस्सा। जब निर्देशक ने धुलवा दिया था एक्ट्रेस का चेहरा।

नई दिल्ली, हि.स.। फिल्म के जरिए निर्देशक अपनी परिकल्पना के माध्यम से समाज, राजनीति, जाति व्यवस्था और कई अन्य चीजों पर टिप्पणी करते हैं। लेकिन ऐसे बहुत कम निर्देशक हैं, जो इसे सही तरीके से समझ पाते हैं। उन्हीं चंद निर्देशकों में से एक हैं मणिरत्नम और उनकी सबसे अनोखी और दमदार हिंदी फिल्म है ‘दिल से’। इस फिल्म के जरिए मणिरत्नम ने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य की समस्याओं और 90 के दशक में वहां पनपे आतंकवाद पर आधारित एक कठिन लेकिन सिर को सुन्न कर देने वाली प्रेम कहानी पेश की थी।

इस फिल्म से प्रीति ने मनोरंजन जगत में डेब्यू किया था।

हालांकि तब ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन समय के साथ लोगों को इसके पीछे की गंभीरता समझ में आई और इस फिल्म को क्लासिक का दर्जा मिल गया। फिल्म में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि प्रीति जिंटा ने छोटी सहायक भूमिका निभाई थी। यह प्रीति की पहली फिल्म है, इस फिल्म से प्रीति ने मनोरंजन जगत में डेब्यू किया था। हालांकि यह पहली फिल्म थी, लेकिन प्रीति के प्यारे चेहरे ने दर्शकों का दिल जीत लिया। न सिर्फ उनकी परफॉर्मेंस की चर्चा हुई बल्कि फिल्म में उनका नो-मेकअप लुक भी खूब चर्चा में रहा। इसमें आपको प्रीति के चेहरे पर कोई मेकअप नजर नहीं आएगा।

फिल्म का एक क्लोज-अप शॉट किया शेयर

प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक क्लोज-अप शॉट शेयर करते हुए उस याद को फिर से शेयर किया। इस पोस्ट में प्रीति लिखती हैं, ‘यह तस्वीर ‘दिल से’ के सेट पर शूटिंग के पहले दिन ली गई थी। मैं शाहरुख खान और मणिरत्नम सर के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित थी। इस लिए मेकअप कर शूटिंग पर पहुंची थी। जब मणि सर ने मुझे देखा तो वह मेरी ओर देखकर मुस्कुराए और बहुत विनम्र शब्दों में मुझसे अपना चेहरा धोने के लिए कहा। तब मैंने कहा था कि मेरा सारा मेकअप खराब हो जायेगा। वे फिर मुस्कुराए और मुझसे कहा, यही तो मैं चाहता हूं। पहले तो मुझे लगा कि वे मजाक कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। संतोष शिवम को जितना धन्यवाद दिया जाए वह कम है, उन्होंने मेरी ‘दिल से’ मेकअप-मुक्त सुंदरता को कैमरे में बखूबी कैद किया।’

प्रीति ने 25 सालों में एक बार भी नहीं देखी है ‘दिल से’

इतनी चर्चित फिल्म होने के बावजूद मणिरत्नम ने अब तक ‘दिल से’ नहीं देखी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले 25 सालों में एक बार भी ‘दिल से’ नहीं देखी है। इसलिए अब इसका क्या असर होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। मैंने फिल्म में केवल कुछ दृश्य ही देखे हैं, जिनमें कुछ म्यूट भी हैं। ‘दिल से’ के संगीत की रचना एआर रहमान ने की थी जबकि गुलज़ार ने गीत लिखे थे। यह फिल्म इतनी प्रासंगिक है कि युवा पीढ़ी आज भी ‘दिल से’ के बारे में बात करती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Preity Zinta Birthday: एक सिक्के ने दिलाई फिल्मों में एंट्री, जानें ‘डिंपल गर्ल’ की जिंदगी के अनसुने पहलू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। 1990 के दशक में अपने...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...