back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने से भारत को फायदा, सेमीफाइनल की जंग होगी रोमांचक

आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 15वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। यह मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 15वां मुकाबला, जो मंगलवार (14 अक्टूबर) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था, बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करने पड़े। इस परिणाम के बाद न्यूजीलैंड की टीम चार मैचों में 3 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है, जबकि श्रीलंका चार मैचों में 4 अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। इसमें सबसे बड़ा फायदा टीम इंडिया को हुआ है। 

दरअसल, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अभी भी टॉप-4 में बनी हुई है। भारत ने अब तक चार मैच खेले हैं, दो में जीत (श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ) और दो में हार (ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से)। टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। अगर न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला श्रीलंका को बड़े अंतर से हराने में कामयाब रहती, तो भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकता था। लेकिन SLW vs NZW मैच के रद्द होने से भारत को फायदा मिला है और अब सेमीफाइनल की जंग और भी रोमांचक हो गई है।

ICC Women’s World Cup Points Table

ऑस्ट्रेलिया चार मैच खेलकर टॉप पर है, जबकि इंग्लैंड तीन मैचों के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिसने चार मुकाबले खेले हैं। भारत चौथे स्थान पर है, उसके बाद पांचवें पर न्यूजीलैंड, छठे पर बांग्लादेश, सातवें पर श्रीलंका और आठवें स्थान पर पाकिस्तान की टीम है।

टीम इंडिया को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के पॉइंट्स टेबल में इस समय ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टॉप-3 पोजिशन पर मजबूती से जमी हैं। ऐसे में अगर ये तीनों टीमें अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखती हैं, तो सेमीफाइनल का चौथा टिकट भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से तय होने की पूरी संभावना है।

टीम इंडिया को टूर्नामेंट में अब तीन और मुकाबले खेलने हैं। अगर भारतीय टीम इन तीनों मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो वह 10 अंकों तक पहुंच सकती है। वहीं, न्यूजीलैंड के पास अधिकतम 9 अंकों तक पहुंचने का मौका है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट में एक महत्वपूर्ण मुकाबला होना बाकी है, जो दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह तय करने वाला निर्णायक मैच साबित हो सकता है। भारत के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर है, यानी अगर अंक बराबर रहते हैं तो भारत को इससे बढ़त मिल सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...