back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड सितारों ने जाकिर हुसैन को दी श्रद्धांजलि, करीना कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने जताया शोक

फेमस तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। इस दुखद खबर के साथ ही सिनेमा जगत में दुख का माहौल है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। तबला वादक जाकिर हुसैन की तबीयत खराब होने की वजह से उनका निधन हो गया। बता दें कि, उन्हें फेफड़ों से संबंधित बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस था जिसकी वजह से अमेरिका में उनका निधन हुआ। Zakir Hussain के निधन की जानकारी परिवार वालों ने दी थी। इस दुखद खबर के सामने आते ही बॉलीवुड के सितारे तबला वादक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि 


Amitabh Bachchan ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता ने लिखा, ‘टी 5224 – एक बहुत दुखद दिन …’ इसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग पर जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी, और लिखा, एक प्रतिभा, एक बेजोड़ उस्ताद, एक अपूरणीय क्षति, जाकिर हुसैन हमें छोड़कर चले गए।’

रणवीर सिंह और मलाइका अरोड़ा ने दी श्रद्धांजलि


Ranveer Singh ने भी जाकिर हुसैन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने उनकी तस्वीर शेयर की है। मलाइका अरोड़ा ने भी तबला वादक हुसैन को श्रद्धांजलि देता है। 

संगीत जगत का बड़ा नुकसान 


Anup Jalota ने लिखा, संगीत जगत का बहुत बड़ा नुकसान, उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे। अभी दो घंटे पहले ही मुझे पता चला था कि उनकी तबीयत बहुत खराब है, क्रिटिकल हैं। तबले का जिक्र होता है तो हमारा हिंदुस्तान उनके नाम से जाना जाता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके पूरे परिवार को इस दुख से लड़ने की शक्ति दे।’

करीना कपूर ने जताया शोक


बॉलीवुड की बेबो Kareena Kapoor Khan ने भी जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैस्ट्रो फॉरएवर।’

27108d7b3daf19eb7b916a36b4452387-WhatsApp Image 2024-12-16 at 09.33.13.jpeg

जाकिर हुसैन को विरासत में मिली थी संगीत 


तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था जहां पर उन्हें संगीत विरासत में मिली थी। जाकिर हुसैन के पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा भारतीय तबला वादन के महान कलाकार थे। शुरू से ही जाकिर हुसैन को यह कलाकारी हासिल थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵