back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS T20I: टीम इंडिया को बड़ी राहत! जॉश हेजलवुड सीरीज से बाहर, जानें क्या है वजह

मेलबर्न में भारत के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड अब T20 सीरीज के बाकी मैच नहीं खेलेंगे। उनकी अनुपस्थिति से टीम इंडिया को जीत का मौका बढ़ गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया को एक बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में अब हिस्सा नहीं लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन्हें आगामी महत्वपूर्ण एशेज टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए आराम देने का फैसला किया है।

हेजलवुड ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी अनुपस्थिति से निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी आक्रमण की धार कम होगी, जिसका फायदा मेहमान टीम इंडिया को मिल सकता है।

हेजलवुड के बाहर होने की वजह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला विशुद्ध रूप से वर्कलोड मैनेजमेंट और एशेज सीरीज पर केंद्रित है।जॉश हेजलवुड को नवंबर के आखिर में शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की कड़ी एशेज सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट और तरोताज़ा रखने के उद्देश्य से आराम दिया गया है। दूसरे टी20 मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर शानदार जीत दर्ज की थी। उनके इस फॉर्म को टेस्ट सीरीज के लिए बचाकर रखना ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता है।

अभिषेक शर्मा की प्रतिक्रिया

मेलबर्न में हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी का सामना करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

हालांकि, अभिषेक इस बात से अनजान थे कि हेजलवुड अब सीरीज में नहीं खेलेंगे। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें इस बारे में बताया गया तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ओह, क्या वो अब इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, मुझे ये नहीं पता था! लेकिन जाहिर है, वो सभी फॉर्मेट में खेलने के लिए काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। फिर भी, मुझे इस चुनौती में मजा आया क्योंकि एक बल्लेबाज के तौर पर आपको बेस्ट गेंदबाजों का सामना करना पड़ता है और मैं यही करने की कोशिश कर रहा था।

ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती

हेजलवुड की अनुपस्थिति से ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी की गहराई की कड़ी परीक्षा होगी। अब ऑस्ट्रेलिया के पास उनकी जगह भरने के लिए जेवियर बार्टलेट, नॉथन एलिस या सीन एबॉट जैसे गेंदबाजों में से किसी को मौका देने का विकल्प होगा।हेजलवुड का बाहर होना टीम इंडिया के लिए सीरीज में वापसी करने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Controversial Cricketers: विवादों ने लगा दिया इन पॉपुलर खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक, कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ करते थे धुरंधर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि समय बड़ा बलवान होता है। ऐसा ही कुछ क्रिकेट की दुनिया में भी...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...