back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: सिडनी वनडे में भारतीय फील्डर्स का जलवा, कोहली और अय्यर ने पलट दिया मैच का रुख, वीडियो वायरल

श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार कैच पकड़ा। विराट ने तेजी से जाती गेंद को चीते की तरह पकड़ लिया। कोहली के बाद अय्यर ने भी कमाल दिखाया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय खिलाड़ियों की फील्डिंग ने सबका दिल जीत लिया। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली के नारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने भी एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

विराट कोहली का सुपरहिट कैच


ऑस्ट्रेलिया की पारी के 22वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में उठ गई। वहीं खड़े विराट कोहली ने बिजली की रफ्तार से झपटते हुए गेंद को अपने हाथों में थाम लिया। कोहली के इस कैच से ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। मैथ्यू शॉर्ट 41 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इस कैच के बाद पूरे स्टेडियम में “कोहली-कोहली” के नारे गूंज उठे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अय्यर का हैरतअंगेज कैच


विराट के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अपनी फुर्ती और हिम्मत का सबूत दिया। 33वें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद हवा में ऊंची चली गई और अय्यर बैकवर्ड पॉइंट से पीछे दौड़ते हुए शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ने में सफल रहे। इस दौरान अय्यर के पेट में हल्की चोट भी लगी, लेकिन उन्होंने कैच नहीं छोड़ा। इस विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 183 पर चार विकेट हो गया। भारतीय टीम ने सिडनी वनडे में गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन दिखाया। विराट और अय्यर के कैच ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस और फुर्ती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम इंडिया सिर्फ बल्ले और गेंद से नहीं, बल्कि फील्डिंग से भी मैच जीत सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵