back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश में नहीं थम रही महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं, कोलकाता के बाद अब जोधपुर में नाबालिग के साथ हुआ रेप

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप व हत्या मामले के बाद जोधपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से भी ऐसी ही खबर सामने आ रही है। इस गैंगरेप को अंजाम देने का आरोप अस्पताल के 2 सफाई कर्मचारियों पर लगी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप व हत्या मामले में पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जोधपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से भी ऐसी ही खबर सामने आ रही है। जहां एक अस्पताल में ही एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है। इस गैंगरेप को अंजाम देने का आरोप अस्पताल के 2 सफाई कर्मचारियों पर लगी है। फिलहाल पुलिस की विशेष टीमें दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है।

कहां पर दिया गया वारदात को अंजाम ?

जोधपुर के MGH अस्पताल के डंपिंग यार्ड के पास आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच कर संबंधित साक्ष्य जुटा रही है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग परिजनों से नाराज चल रही थी। जिसके बाद वो घर से निकल गई और MGH अस्पताल पहुंच गई। इस संबंध में परिजनों ने सूरसागर थाने में दो दिन पहले गुमशुदगी की शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है। घटनास्थल की जांच में पुलिस को स्मैक पीने का सामान भी मिला है।

क्या है कोलकाता रेप केस ?

दरअसल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में 9 अगस्त की रात को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप कर हत्या कर दी गई। इस घटना के तुरंत बाद कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद पूरे देश में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन व आक्रोश मार्च निकाला गया। वहीं पूरे देश के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया। मामले को बढ़ता देख कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस वारदात की जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंप दी। वहीं जब इस घटना के विरोध में डॉक्टरों ने कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया तो हजारों की भीड़ ने कॉलेज कैंपस पर हमला कर दिया और पूरे अस्पताल में तोड़फोड़ मचाया। जिसके बाद बताया गया कि भीड़ ने क्राइम स्थल को भी नुकसान पहुंचाया। अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

”सनातनी साध्वी को परेशान करने की साजिश तो नहीं?” प्रेम बाईसा की मौत पर BJP विधायक का बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल मचा दी है। अब इस मामले में...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...